23 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

ये क्या, दाऊद की डिनर पार्टी में संजय दत्त!

16 अगस्त 2012
वार्ता

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

नयी दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने मुंबई में 1993 के शृंखलाबद्ध बम विस्फोटों के साजिशकर्ता अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम और उसके निकट सहयोगी टाइगर मेनन के साथ अपनी किसी भी भूमिका से इन्कार किया है।

संजय ने इस कांड की अंतिम सुनवाई कर रहे उच्चतम न्यायालय के समक्ष यह दलील दी कि 12 मार्च 1993 को हुए बम विस्फोटों से पहले दुबई में दाऊद द्वारा आयोजित रात्रिभोज में वह जरूर शामिल हुए थे, लेकिन बम कांड या अंडरवर्ल्ड डॉन अथवा उसके निकट सहयोगी टाइगर मेनन से उनका दूर-दूर का रिश्ता नहीं है। इस बमकांड में 250 से अधिक लोगों की जानें गई थीं और 700 से अधिक घायल हुए थे।

संजय की ओर से मामले की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने न्यायमूर्ति पी सदाशिवम और न्यायमूर्ति बी एस चौहान की खंडपीठ के समक्ष यह दलील उस वक्त दी जब उसने पूछा कि क्या आप दाऊद की पार्टी में शामिल हुए थे।

चिदम्बरम: साबित हुआ, 26/11 में विदेशी हाथ शामिल था!

श्री साल्वे ने कहा कि उनके मुवक्किल लिखित हलफनामे में यह स्वीकार कर चुके हैं कि उन्होंने विस्फोट से पहले सऊदी में आयोजित दाऊद के रात्रिभोज में शिरकत की थी, लेकिन विस्फोट से उनका कोई संबंध नहीं है।

संजय को बमकांड की साजिश रचने के आरोपों से तो मुक्त कर दिया गया है। लेकिन उन्हें अवैध रूप से एके 56 राइफल और 9एमएम की पिस्तौल रखने का दोषी ठहराया गया है। बॉलीवुड के 'खलनायक' ने अवैध हथियार रखने के लिए मिली छह साल की सजा को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है।

न्यायालय ने मुंबई बम कांड के आरोपियों और सीबीआई की विभिन्न अपीलों की एक साथ अंतिम सुनवाई एक नवम्बर 2011 से शुरू की है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 2 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घूस लेते DGP
देखें, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घूस लेते DGP
रॉकस्टार बेटे को ‘आवारा’ बनाने पर उतारु ऋषि कपूर
रॉकस्टार बेटे को ‘आवारा’ बनाने पर उतारु ऋषि कपूर
‘स्लमडॉग मिलेनियर’ देव अब बनेंगे महान गणितज्ञ
‘स्लमडॉग मिलेनियर’ देव अब बनेंगे महान गणितज्ञ


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.