22 मई 2012
सलमान को रितेश, जेनेलिया के हनीमून की फिक्र
10 फरवरी 2012
आईबीएन-7

मुंबई।
रितेश देशमुख और जेनेलिया डीसूजा के पास शादी के बाद हनीमून के लिए वक्त नहीं है। काम की वजह से दोनों को हनीमून के लिए वक्त नहीं मिल पाया है। खबर है कि रितेश के अच्छे दोस्त सलमान ने उनके लिए हॉलीडे वेकेशन प्लान किया है।

रितेश, जेनेलिया विशाखापट्नम में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में क्रिकेट के मैदान पर बैटिंग-बॉलिंग में बिजी हैं और इस वजह से दोनों को हनीमून का समय नहीं मिल पा रहा है।

इंडियन क्रिकेट लीग में रितेश और जेनेलिया मुंबई हीरोज के लिए खेल रहे हैं और दोनों फिलहाल क्रिकेट का आनंद जरूर ले रहे हैं।

वहीं, रितेश देशमुख और जेनेलिया के हनीमून की फिक्र सलमान खान को भी है।

गौरतलब है कि सलमान क्यूबा में होने की वजह से शादी में शरीक नहीं हो पाए थे। सल्लू क्यूबा में अपनी नई फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 6 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.