25 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

13 साल की थीं अनीता, जब चूमा था ‘काका’ ने?

26 नवंबर 2012

एजेंसियां

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या

अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के बाद क्षतिपूर्ति की मांग कर रही दिवंगत सुपर स्टार राजेश खन्ना की लिव इन पार्टनर रही अनीता आडवाणी ने राजेश खन्ना और अपने संबंधों के बारे में सनसनीखेज खुलासे किए हैं। अनीता आडवाणी ने दावा किया है कि 13 साल की उम्र में ही राजेश खन्ना ने उन्हें पहली बार किस किया था और उसके बाद राजेश खन्ना ने उसका यौन शोषण भी किया था।

मुंबई के बांद्रा कोर्ट में घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया गय़ा है। ये केस अनीता आडवाणी ने दर्ज करवाया है। कोर्ट ने 27 नवंबर तक अक्षय और ट्विंकल से जवाब मांगा है।

कौन है अनीता आडवाणी?
गौरतलब है कि ये अनीता आडवाणी वही महिला हैं जो ट्विंकल खन्ना के पिता राजेश खन्ना के साथ कई मौकों पर दिखी थीं, साथ ही अनीता ने बुरे दौर में राजेश खन्ना को भावनात्मक रूप से मदद करने की बात की थीं।

'काका' की मौत के बाद उठा था विवाद
अक्षय कुमार और अनीता के बीच पहला विवाद तब सामने आया था जब राजेश खन्ना की मौत के बाद अंतिम यात्रा में ट्विंकल और अक्षय ने अनीता को विदाई यात्रा में शामिल होने से रोक दिया था। सुपरस्टार राजेश खन्ना के गुजर जाने के बाद उनकी करीब 200 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया था।

'आशीर्वाद' को लेकर खींचतान
मुंबई के कार्टर रोड स्थित राजेश खन्ना के आलीशान बंगले 'आशीर्वाद' को लेकर काका की लिव-इन पार्टनर अनीता आडवाणी और राजेश खन्ना के परिवार के बीच खींचतान शुरू हो गई है। अनीता आडवाणी ने खुद को आशीर्वाद से बाहर निकाल दिए जाने की आशंका के मद्देनजर राजेश खन्ना के परिवार को लीगल नोटिस भेजा है।

क्या है अनीता का दावा?
अनीता का दावा है कि मुंबई के कार्टर रोड में आशीर्वाद बंगले में काका के साथ रह रही थीं। पिछले आठ साल से काका के साथ आशीर्वाद में रहने का दावा रह रही अनीता ने उनकी मौत के एक दिन पहले ही परिवार को नोटिस भेजा था। अनीता ने ये नोटिस अपनी वकील मृदुला कदम के जरिए भेजा। अनीता का ये भी दावा है कि राजेश खन्ना के परिवार ने उन्हें बाहर निकाल दिया है।

खन्ना परिवार से अनीता का सवाल, पहले कहां थे तुम, जब काका को जरूरत थी?
अनीता ने काका के परिवार से पूछा है वो लोग कहां थे जब काका को उनकी सबसे ज्यादा जरुरत थी, मैंने उनकी इतने सालों तक देखभाल की। मैं उनके घर में रही उनकी सारी जरुरतों को पूरा किया। मैं इसलिए ये मुआवजा मांग रही हूं क्योंकि इन लोगों ने मेरा सबकुछ छीन लिया है। मेरा आदमी चला गया अब मेरा पास कुछ नहीं है।

अनीता ने बताई, राजेश खन्ना की इच्छा
अनीता का ये भी दावा है कि राजेश खन्ना की इच्छा थी कि उनके बंगले को म्यूजियम में तब्दील कर दिया जाए और इसलिए वो आशीर्वाद पर अपना कब्जा चाहती हैं। अनीता के मुताबिक मुझे आर्शीवाद नहीं चाहिए, मैं तो बस इतना चाहती हूं कि आशीर्वाद को म्यूजियम बना दिया जाए और ऐसा ही राजेश खन्ना भी चाहते थे।

राजेश खन्ना, 200 करोड़ की प्रॉपर्टी, लिव-इन पार्टनर अनीता आडवाणी

क्या राजेश खन्ना को ‘अकेलेपन’ ने मारा?

सम्बंधित खबरें

 

 

 

 


 

 

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 6 वोट मिले

पाठकों की राय

25 मई 2013

Nov 29, 2012

शोषण एक बार होता है . कई सालो तक नही सिर्फ़ मर्ज़ी से काम होता है भाई...

rajesh bangalore

Nov 26, 2012

अमित भाई शोषण शब्द हटा लिजिये. अनिता ने यौन सम्बंध बनाए. काका से उनकी संपति हड़पने के वास्ते उन्हे फसाया.

subhash jamui, patna

Nov 26, 2012

नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को. जब आपने अपने यौन शोषण करवाया.

amit mumbai

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
देखें, अफसर को लोगों ने कैसे पटक-पटक कर पीटा
देखें, अफसर को लोगों ने कैसे पटक-पटक कर पीटा


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.