18 जुलाई 2012
hindi.in.com
हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना नहीं रहे। मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में ‘काका’ ने आखिरी सांस ली। फिल्म ‘आनंद’ के अंतिम पलों में ‘बाबू मोशाय’ कहकर पूरी दुनिया की आंखों को नम कर देनेवाले राजेश खन्ना अब ‘नफरत की दुनिया को छोड़कर प्यार की दुनिया में’ चले गए हैं। बॉलीवुड की कई फिल्मों को अपने जादूई अभिनय से यादगार बना चुके राजेश खन्ना से मिलने उनके दोस्त और रिश्तेदार आज दोपहर से ही ‘काका’ के घर पहुंचने लगे थे।
एडिट पेज: वो, जिसकी सफेद कार कभी दीवानियों के चुंबन से लाल हो जाया करती थी...
गौरतलब है कि 'आराधना', 'अमर प्रेम', 'सफर', 'कटी पतंग' और 'आनंद' जैसी फिल्मों में जीवंत अभिनय करने वाले अपने जमाने के सुपरस्टार राजेश खन्ना की तबीयत आज सुबह एक बार फिर बिगड़ गई थी। उन्हें कल ही लीलावती अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी और वो घर लौट आये थे। इस वक्त सभी रिश्तेदारों को राजेश खन्ना के घर बुला लिया गया। उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार भी घर पर मौजूद हैं। साथ ही उनके करीबी मित्र भी घर पर ही हैं। घर के बाहर पुलिसकर्मियों का भारी जमावड़ा देखने को मिल रहा है।
अनुपम: ‘काका’ उस युग के हैं, जिसने रोमांस सिखाया
मालूम हो कि राजेश खन्ना को कमजोरी की शिकायत के बाद शनिवार को दोबारा लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 69 साल के अभिनेता को 23 जून को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें दो हफ्ते बाद अस्पताल से छुट्टी मिली थी।
इस साल अप्रैल में भी उन्हें कमजोरी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन तब उन्हें तीन या चार दिनों में घर भेज दिया गया था। राजेश से अलग रह रही उनकी पत्नी डिम्पल कपाड़िया पहले दिन से ही उनकी देखभाल कर रही थीं। राजेश खन्ना ने डिंपल से 1973 में शादी की थी और 1984 में वो अलग हो गए थे। बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का चार दशकों का लम्बा फिल्मी करियर रहा है।
‘काका’ की सेहत सुधरी, कल लौट सकते हैं घर
राजेश खन्ना को 15 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी
फिर लौटेगी राजेश खन्ना के घर डिम्पल
काका को दो दिन में मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी
अनुपम: ‘काका’ उस युग के हैं, जिसने रोमांस सिखाया
राजेश खन्ना की सेहत सुधरी, दो दिन में घर वापसी
राजेश खन्ना से क्यों नहीं मिल पाए बिग बी, सलमान?
वीकेंड मैगजीन: ऊपर आका और नीचे ‘काका’राजेश खन्ना को 15 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी
फिर लौटेगी राजेश खन्ना के घर डिम्पल
डिंपल ने माना, कमजोर हो गए हैं ‘काका’
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
पाठकों की राय
22 मई 2013
Jul 24, 2012
Rajesh Khanna ji is my favourite hero and I missed him so much
Ritu Jammu and kashmir
Jul 18, 2012
हे भगवान अब तो सपने मे ही दिखेंगे काका , भगवान उनको फिर से नया जीवन दे .
RDN JALGAON, MAHARASHTRA
Jul 18, 2012
एक और कोहिनूर खो दिया
ranjeet delhi
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- बैंगलोर में हो तो सुन लो, 15 दिन बाद नहीं मिलेगा पानी
- लालू यादव ने जेडीयू नेता को ‘एलसेशन’ कह डाला
- ताजमहल देखना गया था, गर्मी ने ले ली जान
- भारत-चीन के बीच 8 समझौते, मनमोहन जाएंगे चीन
- उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई जगह तापमान 45 डिग्री से ऊपर
- एक हिंदुस्तानी डॉक्टर, जिसके सम्मान में सिर झुकाता है चीन
- यमन के राष्ट्रपति ने यूएई के साथ संबंधों को सराहा
- ली के खिलाफ तिब्बतियों का प्रदर्शन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- थम गई बाजारों की तेजी, सेंसेक्स 50 अंक गिरकर बंद
- ‘रमैया वस्ता वैया’ लगाएगी श्रुति हसन की नैया पार?
- घर में मुमताज को अकेली देख कर लिया बलात्कार
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी है ‘रांझना’ की
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- वाह! मर्सिडीज की महंगी कारें अब इतनी सस्ती मिलेंगी
- LIVE UPDATE: स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ी हर ख़बर
- फूलों पर मंडराने वाली मधुमक्खियां अब ढूंढेगी बारुदी सुरंग
- देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार













