22 मई 2012
अब भी मैं निपुण मां नहीं: किरण राव

07 फरवरी 2012
इंडो एशियन न्यूज सर्विस

मुम्बई। बीते वर्ष दिसम्बर में एक बेटे की मां बननेवाली फिल्मकार किरण राव का कहना है कि अभी वह एक निपुण मां नहीं बन पाई हैं इसके बावजूद वह मातृत्व का आनंद ले रही हैं। किरण के बेटे का नाम आजाद है।

चित्रकार संगीता गुप्ता की चित्र प्रदर्शनी के उद्घाटन के मौके पर किरण (38) ने कहा, "मैं नहीं समझती कि मैं एक निपुण मां हूं, लेकिन मैं बनने की कोशिश कर रही हूं और यह एक तरह की खुशी है। मैं समझती हूं कि प्रत्येक मां अपने बच्चे के लिए वही करती है, जो सर्वश्रेष्ठ होता है, क्योंकि इससे एक तरह का आनंद मिलने के साथ-साथ हर दिन कुछ नया सिखने का अनुभव भी होता है।"

सलमान के ‘ब्रेन’ में समस्या, शूटिंग छोड़ अस्पताल पहुंचे

'धोबी घाट' 2011 में किरण के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। फिल्म समीक्षों ने भी इसे खासा सराहा था।

अपने व्यावसायिक उद्यम के बारे में बातचीत में किरण ने कहा कि वह एक 'आर्ट-हाऊस' सिनेमा खोलने के लिए उत्सुक हैं, जहां फिल्मप्रेमी लीक से हटकर फिल्मों का मजा ले सकेंगे।

जब ‘टॉपलेस’ हुई हसीना, मच गया हंगामा

"यह मेरा एक सपना है। मैं हमेशा से एक सांस्कृतिक केंद्र चाहती थी, जहां लोग एक जैसे कलाकारों को इकट्ठा कर सकें। असल में मैं हमेशा से एक 'आर्ट-हाऊस' सिनेमा खोलना चाहती हूं। एक सिनेमा जहां हम ऐसी फिल्में दिखा सकें जो लीग से हटकर हों और व्यावसायिक न हों।"

डिप्रेशन के शिकार हैं शाहरुख: फराह खान

फिलहाल किरण काम से दूर हैं, लेकिन उन्होंने पुष्टि कर दी है कि वह जल्द ही एक नई कहानी पर काम शुरू करेंगी।

आमिर खान फिर पिता बने

hindi.in.com अब फेसबुक के एप्स पर भी देखें

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.