facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
मुंबई। जानी-मानी लेखिका अमृता प्रीतम के बेटे नवराज क्वात्रा की हत्या के मामले में पुलिस को चौंकाने वाले सुराग हाथ लगे हैं। हालांकि कातिल का पता नहीं चल पाया है, लेकिन हाथ लगे सुरागों ने पुलिस को उलझन में डाल दिया है। पुलिस को नवराज के घर से कई अभिनेत्रियों और मॉडलों के अश्लील वीडियो और फोटोग्राफ मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि कहीं नवराज का कत्ल ब्लैकमेलिंग में तो नहीं हुआ है।
65 साल के नवराज क्वात्रा के कत्ल की गुत्थी सुलझने की बजाय और उलझती जा रही है। पुलिस के मुताबिक नवराज के घर से मिले सुराग किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं। नवराज के बेडरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं कई नामचीन हस्तियों के अश्लील वीडियो। इनमें कई अभिनेत्रियां और मॉडलों के अश्लील वीडियो शामिल हैं।
मुंबई: फिल्म फाइनेंसर कावत्रा की हत्या से सनसनी
नवराज के कमरे से सैकड़ों अश्लील फोटोग्राफ भी मिले हैं। नवराज की आलमारी से पुलिस को 102 सीडी मिले हैं। इसके अलावा वियाग्रा की 600 गोलियां और 52 सेक्स टॉयज भी बरामद हुए हैं। वैसे पुलिस पता लगानें की कोशिश कर रही है कि हत्या की वजह क्या हो सकती है।
पुलिस का कहना है कि नवराज ने अपने घर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए थे। यहां तक कि बाथरूम में भी सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। पुलिस का कहना है कि नवराज के घर से मिले सुराग इस ओर इशारा करते हैं कि वो सिर्फ फोटोग्राफी या फिल्मों में पैसा लगाने का ही काम नहीं करते थे। पुलिस के मुताबिक क्वात्रा के घर से मिले वीडियो में 19 अलग अलग मॉडल और अभिनेत्रियां आपत्तिजनक हालत में नजर आ रही हैं, हालांकि पुलिस ने इन लड़कियों का नाम बताने से इनकार किया है।
लेकिन सूत्रों की मानें तो ज्यादातर तस्वीरें मॉडलों और बार गर्ल्स की हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ वीडियो ऐसे भी हैं जिनमें बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां क्वात्रा के साथ नजर आ रही हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक क्वात्रा के घर से मिली तस्वीरों में बॉलीवुड की दो जानी-पहचानी अभिनेत्रियां नजर आ रही हैं। इनमें से एक कई सालों से बॉलीवुड में काम कर रही हैं जबकि दूसरी अभिनेत्री की पहली फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है।
आमिर की ‘तलाश’, सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री
पुलिस को शक है कि शायद क्वात्रा अश्लील तस्वीरों के जरिए कुछ लड़कियों को ब्लैकमेल कर रहे थे और उन्हीं में से किसी ने क्वात्रा से पीछा छुड़ाने के लिए उनकी हत्या कराई है। पुलिस के मुताबिक वो क्वात्रा के घर से मिले वीडियो और फोटोग्राफ के आधार पर लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। जांच के लिए कई टीमें बनाई गईं हैं। क्वात्रा के कॉल रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। वीडियो में नजर आने वाली अभिनेत्रियों और मॉडलों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
मालूम हो कि मुंबई के बोरिवली इलाके में रहने वाले नवराज क्वात्रा की 14 सितंबर को उनके ही घर में गला घोंटकर कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्ध युवकों के स्केच भी जारी किए हैं। लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। नवराज क्वात्रा मशहूर लेखिका अमृता प्रीतम के बेटे थे।
ये भी पढ़ें
| नेहा धूपिया अपने ‘बट’ का बीमा करवाएंगी |
न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें’ और ईमेल में पाएं सारी ख़बरें!
‘न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें’ और ईमेल में पाएं सारी ख़बरें!
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- विशेषज्ञों के सीरिया न पहुंच पाने पर मून ने खेद जताया
- पप्पू यादव CPM विधायक की हत्या के मामले में बरी
- यूएई, मिस्र ने उड्डयन क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की
- सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में 28 मंत्री
- न्यूयॉर्क में रेलगाड़ियों की टक्कर, 60 घायल
- बिहार में बढ़ेगी गर्मी
- चीन में बारिश का कहर, 50 लोगों की मौत
- सीरियल ब्लास्ट से दहला इराक, 73 मरे, 148 घायल
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- एडिट पेज : क्या हम अपने क्रिकेट को बाजारू पैसे, कॉलगर्ल्स और बाजारू धंधेबाजों से बचा पाएंगे?
- मंदसौरः विवाहित को डरा धमकार 3 माह तक किया रेप
- पैसा बढ़ाने वाली अवैध स्कीम पर RBI का शिकंजा
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- IPL 6: चंदीला है फिक्सिंग के खेल का सबसे बड़ा खिलाड़ी
- बॉलीवुड का ‘राउड़ी राठौर’ अब बनेगा गब्बर
- रूस का जीडीपी गिरकर 1.6 प्रतिशत हुआ
- अब एक पहिए पर दौड़ेगी मोनो व्हील बाइक
- देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
- ज्यादा किराया वसूलने पर एयरलाइंस को लगी फटकार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार













