21 अक्टूबर 2012
आईबीएन-7
मुंबई। करन जौहर की फिल्म के सेट पर अगर कोई सबसे मुश्किल काम रहा होगा तो वो है सफाई करने वालों का जो मेरे ख्याल से अपने आधे से ज्यादा दिन फ्लोर और फर्नीचर साफ करने में लगाते होंगे। ताकि वहां कोई दाग ना रहे। करन जौहर की नई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ एक बहुत ही खूबसूरत कैंपस में सेट है जहां गुड लुकिंग टीनएजर या तो गाने गा रहे हैं या एक दूसरे से लड़ रहे हैं।
आपको वहां कहीं भी कोला के खाली कैन और कॉरिडोर या कैंटीन में पेपर बिखरे नजर नहीं आएंगे। देहरादून के सेंट टेरेसा हाई स्कूल में पढ़ने वाला रोहन यानी वरुण धवन कूलेस्ट लड़का है। उसके पास सारी बेहतरीन चीजें हैं जैसे चमकती हुई लाल रंग की फरारी और स्कूल की सबसे खूबसूरत लड़की सान्या यानी आलिया भट्ट। पर ये सिर्फ तब तक जब तक अभिमन्यु यानी सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी बाइक पर एंट्री नहीं मारता। वो साफतौर पर सबसे सिंपल लोगों में से एक है जो किसी भी करण जौहर फिल्म के अनुसार होता है क्योंकि भले ही अभि के परिवार में परांठे पर लगाने के लिए मक्खन हो ना हो, पर वो सारे महंगे ब्रांड इस्तेमाल कर सकते हैं।
शुरुआती तू-तू, मैं-मैं के बाद ये दोनों गहरे दोस्त बन जाते हैं। इनके ख्वाब एक-दूसरे से कोसों अलग हैं। इनकी दोस्ती का इम्तिहान तब शुरू होता है जब स्कूल का समलैंगिक डीन योगेंद्र वशिष्ठ यानी ऋषि कपूर स्टूडेंट ऑफ द ईयर कंप्टीशन की घोषणा करता है। आकांक्षाओं से भरी ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ किसी गॉसिप गर्ल दुनिया में सेट लगती है। जहां भावनाएं सिर्फ दिखावे के लिए है और हर कोई यहां दोस्त-दुश्मन है। अमीर बच्चे पूरे ऐशोआराम की जिंदगी जी रहे हैं और बाकी सब बस इस खास क्लब का हिस्सा बनने का सपना देखते हैं। साफतौर पर करण जौहर की दुनिया में गरीब होना सबसे बड़ा गुनाह है पर ये भी सच है कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर गंभीरता से लेने के लिए नहीं बनी है। ये जौहर की किसी हॉलीडे मूवी की तरह है जहां सिर्फ आपको अच्छा वक्त बिताना है इसलिए आप देखेंगे कि फिल्म के तीनों किरदारों की एंट्री बहुत ही स्टायलिश कोरियोग्राफ नंबर के साथ होती है।
जौहर के साइड कैरेक्टर काफी स्टीरियोटाइप हैं जहां उस अमीर लड़के के साथ उसका चमचा है, हिरोइन की किताबी बेस्ट फ्रेंड, एक मोटा लड़का जिसका हर कोई मजाक उड़ाता है और एक अवसरवादी लड़की जो किसी और के बॉयफ्रेंड को हासिल करने कि कोशिश करती है पर हो सकता है इन सभी में आपको अपनी या अपने किसी दोस्त की छवि नजर आए और इसी में फिल्म की सबसे बड़ी ताकत छुपी है। चमचमाते क्लासरूम, आलीशन बीच और हीरो के शर्टलेस सीन फिल्म को भव्य लुक देते हैं।
करण जौहर कुछ हल्की-फुल्की हंसी और चौंका देने वाले इमोशंस के साथ एक ऐसी दुनिया सामने रखते हैं जिसे वो अच्छे से जानते हैं। अच्छा है, जौहर को छोटी-छोटी चीजें करना नहीं आता। फिल्म के नए किरदार अपना बेस्ट देते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी बेहतरीन स्क्रीन प्रजेंस के साथ ईमानदार लगते हैं, वहीं क्लूलेस सान्या के तौर पर आलिया भट्ट क्यूट लगती हैं। पर वो वरुण धवन ही हैं जो अपने कांफिडेंस और अपने चार्म से कॉमिकल और नाजुक सीन को आराम से हैंडल करते हुए अपनी छाप छोड़ते हैं।
फिर भी यहां अगर कोई ऐसा परफोरमेंस है जो आपको बांधे रखेगा तो वो है ऋषि कपूर जो किसी भी असहज किरदार में कभी हिचकिचाते नहीं हैं। कुछ हंसी के साथ वो इस किरदार में जान डालते हैं। करीब 20 मिनट लंबी खींची गई ये फिल्म थोड़ी छोटी हो सकती थी। ये एक अच्छी और मजेदार फिल्म है जिसके डायरेक्टर को अपना काम बखूबी पता है। मैं करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर को 5 में से 3 स्टार देता हूं अगर आप सिर्फ एंटरटेनमेंट ढूंढ रहे हैं, तो आप निराश नहीं होंगे।
3/5

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- UPA-2 के 4 साल, सोनिया-पीएम बोले, ‘हम तो एक हैं’
- सुनें, UPA-2 के जश्न पर सोनिया PM के लिए क्या बोलीं
- संयुक्त राष्ट्र ने रूस से मांगे अधिक शांति सैनिक
- लंदन में हमले की जानकारी रैपर ने ट्विटर पर डाली
- देखें, लंदन में आतंकी कैसे काट ले गए सैनिक का सिर
- मेक्सिको सिटी में इस सप्ताह मिर्च उत्सव
- देखें, फिक्सिंग पर दिल्ली पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
- झारखंड में नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या
- मप्र में 1,000 नि:शक्तजन शासकीय सेवा में शामिल
- देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत : प्रधानमंत्री
आज के वीडियो
देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
")
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- अब जैकलीन करेंगी सिर्फ ‘वैसी’ फिल्में!
- अल्काटेल, सलोरा के साथ मिलकर बेचेगी ‘स्मार्टफोन’
- सलमान खान, रोमानियन टीवी होस्ट लूलिया, क्या शादी की है तैयारी?
- अमेरिका में कौन हैं अनिल कपूर के ‘सात हिंदुस्तानी’?
- IPL spot fixing: पुलिस को कुछ क्रिकेटरों पर शक
- देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
- हवाई यात्रियों को लूटने की तैयारी में एयरलाइंस
- अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
- बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू
- अब नहीं चलेगी टेलीकॉम कंपनियों की जबरन लूटमार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार