22 मई 2012
कश्मीर में फिर फिल्में बनाएगा बॉलीवुड: आमिर

10 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के एप्स पर भी देखें

श्रीनगर। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान एक दशक से भी ज्यादा अर्से बाद कश्मीर पहुंचे। कश्मीर घाटी की खूबसूरती से बहुत प्रभावित आमिर ने उम्मीद जतायी कि एक बार फिर फिल्मकार अपनी फिल्मों के लिए इधर का रुख करेंगे।

आमिर बुधवार को यहां पहुंचे थे। उन्होंने यहां डल झील पर तैरते वनस्पति उद्यानों की यात्रा की। इस मौके पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मैं 10 साल से भी लम्बे समय के बाद कश्मीर आया हूं। अंतिम बार मैं यहां 'मन' (1999) की शूटिंग के लिए आया था। यह अद्भुत जगह है, यहां के लोग बहुत अच्छे हैं और अतिथियों का स्वागत करते हैं।"

फिल्म समीक्षा: गुदगुदाती है ‘एक मैं और एक तू’

उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि पुराने अच्छे समय की तरह बॉलीवुड एक बार फिर यहां शूटिग करेगा। मेरे चाचा नासिर हुसैन अपनी फिल्मों की शूटिंग कश्मीर में करते थे।"

चादर से झांकती, सन्नी लियोन की जवानी

आमिर की सफलतम फिल्म '3 इडियट्स' का कुछ हिस्सा लद्दाख में फिल्माया गया है लेकिन वह तब घाटी नहीं आ सके।

जब ‘टॉपलेस’ हुई हसीना, मच गया हंगामा

46 वर्षीय आमिर ने कहा, "'3 इडियट्स' की शूटिंग के लिए हम सीधे लेह गए थे और मुझे उस समय घाटी आने का अवसर नहीं मिल सका था।"

पूनम की टक्कर में माधवी, दिया वेलेंटाइन डे गिफ्ट

आमिर का कहना था कि वह यूं ही यात्रा पर कश्मीर आए थे लेकिन उनके तैरते हुए वनस्पति उद्यानों, एक निजी स्कूल और नदी किनारे के एक स्थान के दौरे से संकेत मिलता है कि वह अपनी किसी नई फिल्म के लिए शूटिंग स्थल की तलाश में यहां आए थे।

सूत्रों का यह भी कहना है कि आमिर ने बुधवार को यहां इंक्रेडिबल इंडिया के लिए एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग की।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.