13 अक्टूबर 2012
bollywoodhungama.com
तरण आदर्श
राजीव मसंद
फिल्म: मक्खी
कलाकार: समांथा, सुदीप, नेनी
निर्देशक: एसएस राजामौली
ज्यादातर वीएफएक्स और एनिमेशन की फिल्मों में तर्क की कमी होती है लेकिन मक्खी एक ऐसी फिल्म है जिसमे तर्क और मनोरंजन का संतुलन है।
राजमौली ने फिल्म सिर्फ बच्चों के लिए ही नहीं बनाई है बल्कि उन बड़े लोगों के लिए बनाई है जिनके अंदर एक बच्चा छुपा हुआ है।
कंपयूटराईज्ड मक्खी इस फिल्म की सबसे बड़ी स्टार है और इसको बनाने वाले राजामौली, उनको जीनियस से कम नहीं कहा जा सकता।
मक्खी की कहानी शुरू होती है जनी (नैनी) और बिंदू (समानता प्रभु) से, जो एक दूसरे से प्रेम करते हैं लेकिन कभी एक दूसरे से अपनी भावना व्यक्त नहीं कर पाते। वहीं सुदीप एक अरबपति बिंदू को प्यार करता है। पर जल्द समझ जाता है कि बिंदू जनी से मोहब्बत करती है। इस बात को जानकर वह दुखी हो जाता है।
जिस क्षण बिंदू जनी से मोहब्बत का इज़हार करती है ठाक उसी वक्त सुदीप जनी को मार डालता है।
जनी का पुनर्जन्म होता है और वह एक मक्खी के रूप में पैदा होता है। इस फिल्म में कई दिलचस्प घटनाएं है जिससे कई बार दर्शकों के मुंह बंद हो जाएंगे। पटकथा में बहुत दम है और मक्खी को इंसान पर वार करते हुए रोचक तरीके से दिखाया गया है। पहले मक्खी इंसान की नींद हराम कर देती है और फिर इंसान के ही अस्तित्व पर खतरा बन जाती है।
यह मक्खी एक इंसान की तरह ही जीती है। उसके पास कुछ फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी है। माकुता वीएफएक्स ग्राफिक्स डिसाइनर ने मक्खी का ढांचा बनाने में जबरदस्त काम किया है। वहीं एम.एम करीम का संगीत मधुर है,अरे-अरे लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है। वहीं नाम अपुन का जानी तड़कता भड़कता संगीत है।
सुदीप ने एक क्रूर व्यक्ति का किरदार निभाया है। उसे खद को उस मक्खी से बचाना था जो कि शूटिंग के दौरान उसके आस पास भी नहीं थी। नैनी और समानत के रोल अपेक्षाकृत छोटे हैं पर प्रभावी हैं।
अगर आप इस हफ्ते एक रोमांचक फिल्म देखना चाहते है तो फिर मक्खी देखिए।
4/5
गजब, ‘मक्खी’ तौलिए के साथ नाचेगी सलमान स्टाइल में
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- ब्रिटिश सैनिक का सिर काटने वाले आतंकियों से जा भिड़ी वो ‘हिम्मतवाली’
- उप्र में प्रबंधन गुरु सिखाएंगे पुलिसकर्मियों को टीम भावना
- मप्र में कन्या अभिभावक पेंशन योजना शुरू
- IN.COM Poll: पाठक बोले, BCCI चीफ श्रीनिवासन इस्तीफा दो
- मप्र में सुबह से लू का असर शुरू
- दिल्ली में और बढ़ेगा तापमान
- देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- उप्र में झुलसाने वाली गर्मी, पारा 47 के ऊपर
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- फिल्म समीक्षा: ‘इश्क इन पेरिस’ से नहीं होगा इश्क
- ब्रिटिश सैनिक का सिर काटने वाले आतंकियों से जा भिड़ी वो ‘हिम्मतवाली’
- सोना खरीद लो, अभी सस्ता है फिर महंगा हो जाएगा
- देखें, नैनो से अलग है बजाज की ‘क्वाड्रीसाइकिल’
- उप्र में प्रबंधन गुरु सिखाएंगे पुलिसकर्मियों को टीम भावना
- ‘आयकर डिपार्टमेंट’ में नौकरी चाहिए, जगह निकली है!
- दिल्ली@46: संभल जाओ अभी और बढ़ेगी गर्मी
- मप्र में कन्या अभिभावक पेंशन योजना शुरू
- IN.COM Poll: पाठक बोले, BCCI चीफ श्रीनिवासन इस्तीफा दो
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











