22 मई 2012
आमिर संग काम करना सम्मान की बात: अभिषेक
11 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

मुम्बई।
अभिनेता अभिषेक बच्चन की पिछली फिल्म 'प्लेयर्स' तो बॉक्सऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई थी लेकिन वह आमिर खान के साथ अपनी नई फिल्म 'धूम 3' को लेकर काफी उत्साहित हैं।

अभिषेक कहते हैं कि आमिर जैसे प्रतिभाशाली अभिनेता के साथ काम करना सम्मान की बात है।

36 वर्षीय अभिषेक ने यहां संवाददाताओं से कहा, "एक बार फिर 'धूम' में अभिनय करने व आमिर के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। आज आमिर हमारे लिए एक मानक बन गए हैं। वे वरिष्ठ हैं। मैं अपने करियर की शुरूआत से ही उनके काम का प्रशंसक रहा हूं। मैं स्कूल के दिनों में भी उन्हें पसंद करता था।"

उन्होंने कहा, "मैं उनकी फिल्में देखता हुआ बड़ा हुआ हूं। उनके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है और मैं बहुत उत्साहित हूं।"

अभिषेक 'धूम 3' के अलावा 'बोल बच्चन' व 'चक्रव्यूह' में भी अभिनय कर रहे हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 3 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.