22 मई 2012
आईएसआई की जासूस नहीं हूं मैं: वीणा मलिक

15 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के एप्स पर भी देखें

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को यहां की एक अदालत से कहा कि पाकिस्तानी अभिनेत्री वीणा मलिक ने इस बात से इंकार किया है कि वह अपने देश की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विस इंटेलीजेंस (आईएसआई) के लिए जासूस के तौर पर कार्य कर रही हैं।

पुलिस ने यह बयान तब दिया, जब अदालत ने एक शिकायत पर उसे कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया। शिकायत में वीना मलिक पर भारत में जासूसी करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई है।

जब ‘टॉपलेस’ हुई हसीना, मच गया हंगामा

महानगर दंडाधिकारी पूर्वा सरीन ने पुलिस की रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए इस मामले पर बहस की तारीख दो मार्च तय कर दी।

दक्षिणी दिल्ली के जामिया नगर में स्थित एक मस्जिद के इमाम महीदुल हसन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि एक पत्रिका के मुखपृष्ठ पर अपने बदन पर 'आईएसआई' लिखा टैटू वाली तस्वीर छपने के बाद से वीना आईएसआई के लिए काम कर रही है।

वीणा मलिक फिर कपड़े उतारने को तैयार

हसन के अधिवक्ता ने अदालत से मुम्बई में रह रही पाकिस्तानी अभिनेत्री के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की अपील की।

शिकायत में कहा गया है कि वीणा के बदन पर बना टैटू इस बात का संकेत है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी कर रही है। इस मामले की जांच होनी चाहिए।

करीना की ‘हलकट जवानी’, नया आइटम नंबर

उधर, वीणा का दावा है कि पत्रिका के मुखपृष्ठ पर छपी उनकी तस्वीर के साथ तकनीकी रूप से छेड़छाड़ की गई है।

शिकायत में पत्रिका के नाम का जिक्र भी किया गया है और इस मामले में पत्रिका के मालिक को वादी बनाया गया है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 1 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.