08 फरवरी 2013
hindi.in.com
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
मशहूर गजल गायक स्वर्गीय जगजीत सिंह का आज 72वां जन्मदिन है।* जगजीत जी का जन्म 8 फरवरी 1941 को राजस्थान के गंगानगर में हुआ था।
* जगजीत जी का परिवार मूलतः पंजाब के रोपड़ ज़िले के दल्ला गांव का रहने वाला है।
* जगजीत का बचपन का नाम जीत था। करोड़ों सुनने वालों के चलते सिंह साहब कुछ ही दशकों में जग को जीतने वाले जगजीत बन गए।
* शुरूआती शिक्षा गंगानगर के खालसा स्कूल में हुई और बाद पढ़ने के लिए जालंधर आ गए।
* डीएवी कॉलेज से स्नातक की डिग्री ली और इसके बाद कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय से इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया।
* बचपन मे अपने पिता से संगीत विरासत में मिला।
* गंगानगर मे ही पंडित छगन लाल शर्मा के सानिध्य में दो साल तक शास्त्रीय संगीत सीखने की शुरूआत की।
* आगे जाकर सैनिया घराने के उस्ताद जमाल ख़ान साहब से ख्याल, ठुमरी और ध्रुपद की बारीकियां सीखीं।
* पिता की ख़्वाहिश थी कि उनका बेटा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में जाए लेकिन जगजीत पर गायक बनने की धुन सवार थी।
* जगजीत सिंह फ़िल्मी दुनिया में प्लेबैक सिंगिंग (पार्श्वगायन) का सपना लेकर आए थे।
* तब पेट पालने के लिए कॉलेज और ऊंचे लोगों की पार्टियों में अपनी पेशकश दिया करते थे।
* जगजीत सिंह ने ग़ज़लों को जब फ़िल्मी गानों की तरह गाना शुरू किया तो आम आदमी ने ग़ज़ल में दिलचस्पी दिखानी शुरू की लेकिन ग़ज़ल के जानकारों की भौहें टेढ़ी हो गई।
* आरोप लगाया गया कि जगजीत सिंह ने ग़ज़ल की प्योरटी और मूड के साथ छेड़खानी की।
* लेकिन जगजीत सिंह अपनी सफ़ाई में हमेशा कहते रहे हैं कि उन्होंने प्रस्तुति में थोड़े बदलाव ज़रूर किए हैं लेकिन लफ़्ज़ों से छेड़छाड़ बहुत कम किया है।
* जगजीत जी ने क्लासिकी शायरी के अलावा साधारण शब्दों में ढली आम-आदमी की जिंदगी को भी सुर दिए।
* ‘अब मैं राशन की दुकानों पर नज़र आता हूं’, ‘मैं रोया परदेस में’, ‘मां सुनाओ मुझे वो कहानी’ जैसी रचनाओं ने ग़ज़ल न सुनने वालों को भी अपनी ओर खींचा।
* गजल के बादशाह कहे जानेवाले जगजीत सिंह का 10 अक्टूबर 2011 की सुबह 8 बजे मुंबई में देहांत हुआ।
* जिस दिन उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ, उस दिन वे सुप्रसिद्ध गजल गायक गुलाम अली के साथ एक शो की तैयारी कर रहे थे।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 7 वोट मिले
- सब हो गये तबाह, बच गये बाबा केदारनाथ, जानिये हजारों साल पुराने इस मंदिर की अबूझी कहानी
- पढ़ें, उत्तराखंड में मौत का तांडव देखने वालों की आपबीती
- देखें, केदारनाथ तबाही में गुम हुए 5000 यात्री
- देखें, केदारनाथ तबाही से दर्द में डुबे परिवार
- देखें, रुद्रप्रयाग में कैसे मची तबाही
- 10 की उम्र में हॉवर्ड पहुंचा ये जूनियर आइंस्टीन
- दूर हुई आडवाणी की ‘बीमारी’, RSS चीफ से मिले
- देखें, केदारनाथ की तबाही का मंजर
- आरएसएस प्रमुख से मिले आडवाणी
- शुरुआती वजन बढ़ने पर निर्भर बच्चे का आईक्यू
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- cricket quiz 5: इनमें से किस टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी कभी नहीं जीती ?
- मोदी के सामने जो आया गया, नीतीश का क्या होगा?
- cricket quiz 6: चैंपियन्स ट्रॉफी में भारत ने पाक को कितनी बार हराया है ?
- बेटा ही नहीं पिता आदित्य पंचोली ने भी जिया के साथ..!
- cricket quiz 1: पहला खिलाड़ी जिसे तीसरे अंपायर ने LBW आउट दिया?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- सब हो गये तबाह, बच गये बाबा केदारनाथ, जानिये हजारों साल पुराने इस मंदिर की अबूझी कहानी
- LIVE: भुवनेश्वर ने श्रीलंका को दिया पहला झटका
- पढ़ें, उत्तराखंड में मौत का तांडव देखने वालों की आपबीती
- बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 526 अंक टूटकर बंद
- देखें, केदारनाथ तबाही में गुम हुए 5000 यात्री
- चैंपियंस ट्रॉफीः मैच रद्द होने पर भी जीतेगा भारत
- पाकिस्तान में क्यों बैन हुई ‘भाग मिल्खा भाग’?
- ये क्या, बिग बी इस उम्र में कॉलेज जाएंगे!
- देखें, केदारनाथ तबाही से दर्द में डुबे परिवार
- अरे वाह, अब PF का पैसा सिर्फ 3 दिन में मिलेगा!
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











