24 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

हैप्पी बर्थडे: धर्मेन्द्र की जिंदगी से जुड़ी 18 बातें

08 दिसम्बर 2012

एजेंसियां

बॉलीवुड के दमदार स्टार धर्मेन्द्र का आज जन्मदिन है।

* आज ही के दिन यानी आठ दिसम्बर 1935 को उनका जन्म हुआ था।

* धर्मेन्द्र पंजाब के कपूरथला जिले से हैं।

* बॉलिवुड की डगर पर चलने के लिए 1958 में उन्होंने फिल्मफेयर टैलेन्ट कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया।

* 1960 में उन्हें ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ फिल्म में पहला मौका मिला।

* उनकी 200 से अधिक फिल्में आ चुकी हैं।

* ‘शोले’ के एक्शन हीरो के तौर पर आज भी लोग उनको याद करते हैं।

* स्कूल के समय से ही उन्हें फिल्मों का इतना चाव था कि वह क्लास में पहुंचने के बजाय सिनेमा हॉल में पहुंच जाया करते थे।

* फिल्मों में प्रवेश से पहले वह रेलवे में क्लर्क थे।

* बॉलीवुड में हेमा मालिनी के साथ उनका प्रेम-प्रसंग और विवाह बेहद मशहूर हैं।

* जवानी के दिनों में बिना डुप्लिकेट के एक्शन सीन करने को लेकर भी वे चर्चा में रहे।

* धर्मेंद्र ने दो बार शादी की और दोनों पत्नियों को बनाए रखा है।

* धर्मेन्द्र की तरह ही उनके बेटे सन्नी देओल और बॉबी देओल के साथ उनकी बेटी ईशा देओल भी बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं।

* बेहतरीन कलाकार और पिता होने के साथ वे राजनीति में भी सक्रिय रहे।

* धर्मेन्द्र बीकानेर से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद भी रहे।

* कहते हैं आज के अभिनेताओं में जो सिक्‍स पैक्स का क्रेज है तो वो धर्मेन्द्र की ही देन है।

* उन्हें बॉलीवुड के असली “एक्शन किंग” के रूप में भी जाना जाता है।

* पिछली बार वे ‘यमला पागल दीवाना’ में अहम भूमिका निभाते नजर आए थे।

* ‘यमला पागल दीवाना’ के सिक्वेल में वे जल्द ही नजर आनेवाले हैं।

आप भी हमारे साथ दें धरम पाजी को जन्मदिन की बधाई।

 
 

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 6 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2013

Dec 08, 2012

Hi handsome, many many happy return of the day.Regards,vksharmahoshiarpur.

vk sharma hoshiarpur

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू
बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.