16 जनवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
लॉस एंजेलिस। फिल्मकार मार्टिन स्कॉरसीज को रविवार को आयोजित 69वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह में फिल्म ‘ह्यूगो’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक जबकि जॉर्ज क्लूनी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और मर्ली स्ट्रीप को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार दिया गया। ‘ह्यूगो’ 30 के दशक के पेरिस की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो रेलवे स्टेशन पर रहने वाले एक अनाथ की कहानी है।
फिल्म ‘द डिसेनडेंट्स’ को सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर (ड्रामा) का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार मिला। फिल्म में जॉर्ज क्लूनी, जूडी ग्रीयर, शैलीन वुडली व अमारा मिलर ने अभिनय किया है। क्लूनी को इसी फिल्म में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार मिला। मर्ली स्ट्रीप को ‘द आयरन लेडी’ में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।
बच्चों की कॉमिक्स किताब से प्रेरित फिल्म ‘द एडवेंचर्स ऑफ टिनटिन: द सीक्रेट ऑफ द यूनिकॉर्न’ को सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फिल्म का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार मिला है। स्टीवन स्पीलबर्ग की यह फिल्म रिपोर्टर टिनटिन व कैप्टन हैडॉक की कहानी है।
अभिनेता क्रिस्टोफर प्लमर को ‘बिगिनर्स’ फिल्म में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता को गोल्डन ग्लोब पुरस्कार मिला है। ऑक्टेविया स्पेंसर को ‘द हेल्प’ में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।
‘गोल्डन ग्लोब पुरस्कार’ के कुछ हसीन पलhttp://hindi.in.com/image-gallery/Moviemasala/-18792.html
फिल्मकार वुडी एलेन को ‘मिडनाइट इन पेरिस’ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार मिला है। इस फिल्म में ओवेन विल्सन, रचेल मैकएडम्स व कैथी बेट्स ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
संगीतकार लुडोविक बॉउर्स को ‘द आर्टिस्ट’ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल स्वरलिपि का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार मिला। गायिका-गीतकार मैडोना को उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘डब्ल्यू.ई.’ के गीत ‘मास्टरपीस’ के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल गीत (मोशन पिक्चर) का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार मिला। ‘द आर्टिस्ट’ को सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर (म्यूजिकल या कॉमेडी) का खिताब दिया गया।
विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार ईरानी फिल्म ‘ए सेपरेशन’ को मिला। असगर फरहदी ने इसका निर्देशन किया है। यह फिल्म ऐसे दम्पत्ति की कहानी है जिसे यह निर्णय लेने में परेशानी होती है कि वह किसी दूसरे देश में जाकर अपने बच्चे के विकास पर ध्यान दे या अल्जाइमर पीड़ित अपने बुजुर्ग अभिभावक की देखभाल के लिए ईरान में रुके।
प्रख्यात अभिनेता मॉर्गन फ्रीमैन को प्रतिष्ठित सेसिल बी. डीमिली गोल्डन ग्लोब पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मनोरंजन जगत में मॉर्गन के अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया। 74 वर्षीय मॉर्गन ने अपने पांच दशक के लम्बे करियर में ‘द शॉशैंक रीडेम्पशन’, ‘इन्विक्टस’, ‘मिलियन डॉलर बेबी’, ‘डीप इम्पैक्ट’ और ‘ब्रूस ऑल्माइटी’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया।
टेलीविजन शो ‘होमलैंड’ को सर्वश्रेष्ठ टीवी ड्रामा का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार मिला। केट विंसलेट को ‘मिल्ड्रेड पियर्स’ में अभिनय के लिए टीवी लघु श्रंखला का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। पीटर डिंकलेज को ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में अभिनय के लिए इसी श्रृंखला के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।
केल्से ग्रैमर को ‘बॉस’ में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (टीवी श्रृंखला-ड्रामा) व ‘होमलैंड’ में अभिनय के लिए क्लेसी डेंस को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (टीवी श्रृंखला-ड्रामा) का पुरस्कार मिला।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
- आइसक्रीम के लिए हेलीकॉप्टर समुद्रतट पर उतार दिया!
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.