20 जून 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

छा गई ‘तलाश’, तीन दिनों में छापे 47.1 करोड़

03 दिसम्बर 2012
IBNLive.com

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

आमिर खान की फिल्म ‘तलाश’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट कमा रही है। तीन दिन में इस फिल्म ने 47.1 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म ‘तलाश’ ने रिलीज के पहले ही दिन करीब 15 करोड़ रुपये कमा लिए थे। शहरों में फिल्म को देखने भारी मात्रा में लोग उमड़ रहे हैं। इस फिल्म के लिए मल्टीप्लेक्स में दर्शकों की भीड़ देखी गई।

आमिर की 'तलाश' की शानदार ओपनिंग
मल्टीप्लेक्स के मालिकों ने पांच दिन पहले से यानी 25 नवंबर से ही तलाश की अडवांस बुकिंग शुरू कर दी थी। बॉलीवुड के इतिहास की अब तक की सबसे कमाऊदार फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ के 2 साल, 11 महीने बाद आमिर खान फिल्म ‘तलाश’ के साथ लीड रोल में फिर लौटे हैं। 25 दिसम्बर 2009 को रिलीज हुई आमिर की फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ ने 210 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो अब तक टूट नहीं सका है। अब तलाश की शानदार ओपनिंग को देखते हुए सवाल यह उठने लगा है कि बॉलीवुड के इतिहास की अब तक की सबसे कमाऊदार फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ (कमाई 210 करोड़ से ज्यादा) का रिकॉर्ड क्या खुद आमिर ही तोड़नेवाले हैं?

रिलीज से पहले ही हो चुकी थी हिट
वैसे ‘थ्री इडियट्स’ के बाद साल 2011 में आमिर खान देहली बेली में भी नजर आए, हालांकि इसमें उनका लीड रोल नहीं था। साल 2011 में ही आई धोबीघाट में भी दिखे थे, लेकिन यह मुख्यधारा की फिल्म नहीं थी। हालांकि जिस तरह मल्टीप्लैक्स मालिकों और दर्शकों में आमिर की फिल्म ‘तलाश’ को लेकर उत्साह दिख रहा है, उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म शुक्रवार को पर्दे पर लगने से पहले ही हिट हो गई थी।

सच्ची घटना पर आधारित है आमिर की ‘तलाश’
वैसे लेखिका जोया अख्तर का दावा है कि यह फिल्म वास्तविक घटना पर आधारित है। फिल्म का आखिरी दृश्य लेखिका जोया अख्तर के साथ घटी एक वास्तविक घटना पर आधारित है। जोया के मुताबिक उनके इस अनुभव ने फिल्म 'तलाश' की रूपरेखा तैयार की। जोया ने कहा, "मेरा एक ऐसा अनुभव था जो न मैं खुद से बयां कर सकती थी और न दूसरों के साथ। जब मैं दक्षिण मुम्बई की एक दावत से वापस लौट रही थी। हम सभी छह लोग हाजी अली के नजदीक थे। जिस अनुभव से मैं गुजरी वह 'तलाश' की कहानी का महत्वपूर्ण अंश बन गया। मैंने रीमा कागती से इस बारे में बात की और यह कहानी के शुरुआत का मुख्य केंद्र बन गया जो हमने साथ-साथ लिखी।"

आमिर की ‘तलाश’ ने दो दिन में छापे 30.89 करोड़

आमिर की अपील, ‘तलाश’ के राज को राज ही रहने दें

सुपरफ्लॉप से सुपरहिट आमिर खान!

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

20 जून 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, केदारनाथ की तबाही का मंजर
देखें, केदारनाथ की तबाही का मंजर
देखें, मिथुनदा ने बनाई A ग्रेड फिल्म?
देखें, मिथुनदा ने बनाई A ग्रेड फिल्म?
देखें, ‘नौटंकी’ रोहन अब महिलाओं पर....
देखें, ‘नौटंकी’ रोहन अब महिलाओं पर....


ख़बरें


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.