04 जनवरी 2013
in.com
Swati Deogire
फिल्म: राजधानी एक्सप्रेस
कलाकार: लिएंडर पेस, जिम्मी शेरगिल
निर्देशक: अशोक कोहली
खिलाड़ी हो या अदाकार सबके जीवन में बुरा समय आता है। जब यह कुछ ज्यादा देर तक चलता है तो संन्यास का विकल्प सामने निकल आता है। राजधानी एक्सप्रेस देखने के बाद शायद लिएंडर पेस को लोग उनकी टेनिस की उपलब्धियों के लिए याद ना रख पाएं। अशोक कोहली की निर्देशित राजधानी एक्सप्रेस एक कमजोर फिल्म है। यह कहना मुश्किल है कि लिएंडर पेस की यह फिल्म कितने दिन तक मल्टीप्लेक्स में चलती है।
क्या है कहानी?
केशव(लिएंडर पेस) दिल्ली-मुम्बई राजधानी ट्रेन में अपने दोस्तों के साथ सफर करते हैं। कुल चार दोस्तों के इस 17 घंटे के सफर को मजेदार बनाने के लिए एक खेल खेला जाता है। सब अपने छुपे हुए राज खोलते हैं। लिऐंडर पेस अचानक गन निकालते हैं और पिछली कड़वी यादों के कारण अपने दोस्तों पर उसे तान देते हैं। अब क्या मुम्बई तक सब जिंदा बचते हैं?
फिल्म के पांच मिनट बाद आपको यह लगेगा कि लिऐंडर पेस ने यह फिल्म की क्यों? पूरी फिल्म में उनके चहरे पर सिर्फ एक ही भाव दिखे हैं। इस रोल से पेस ने अपनी छवि सुधारने की कवायद में धूमिल ही की है।
फिल्म के दुसरे किरदार भी बमुश्किल तार्किक लगते हैं। एटीएस डिप्टी कमिशनर बने जिम्मी शेरगिल ने अपनी मूंछो के साथ परीक्षण किया। उनका किरदार लुभा नहीं पाता। सुधांशु पांडे, पूजा बोस, और प्रियांशु चेटर्जी ने अपने किरदार अच्छी तरह से निभाए हैं, पर उनका फिल्म में ज्यादा महत्व नहीं है। कहानी इतनी ज्यादा कमजोर है कि लोग इंटरवल से पहले ही घर के लिए रवाना हो जाए। गुलशन ग्रोवर ने लोगों को हंसाने की कोशिश की लेकिन तब बहुत देर हो चुकी थी।
फिल्म के बाद टेनिस कोर्ट की तरह ही पेस को बॉलीवुड में कोई साथी मिलेगा। यह फिल्म देखकर कोई एक शख्स जो खुश हो सकता है वह महेश भूपति है।
क्या करें
राजधानी एक्सप्रेस बिल्कुल ना देखें। आपके टेनिस स्टार से आप नफरत करने लगेंगे।
0.5/5
इस शुक्रवार: ‘टेबल नंबर 21’, ‘राजधानी एक्सप्रेस’
टेनिस छोड़ ‘राजधानी एक्सप्रेस’ में सवार हुए पेस
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
- बारिश से देश का बुरा हाल, पहाड़ों से मैदानों तक सब पानी-पानी
- मनमोहन ने 5वीं बार ली राज्यसभा सांसद की शपथ
- चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट में फेरबदल करेंगे PM
- उत्तराखंड में बादल फटा, 50 लापता
- भाजपा में अटल-आडवाणी युग समाप्त : नीतीश
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल सोमवार शाम को संभव
- खादी को बढ़ावा देने का ग्रामोद्योग विभाग का नायाब तरीका
- नीतीश बोले, ‘प्रोटोकॉल था इसलिये की मोदी की तारीफ’
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- cricket quiz 5: इनमें से किस टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी कभी नहीं जीती ?
- एडिट पेज: मोदी हो या आडवाणी, राजनीति में ये वक्त-वक्त की बात है!
- cricket quiz 1: पहला खिलाड़ी जिसे तीसरे अंपायर ने LBW आउट दिया?
- cricket quiz 2: वन डे में इंग्लैंड का सबसे सफल गेंदबाज कौन है?
- एडिट पेज: क्या ज़िया खान जैसी लड़कियां अपनी बेवकूफियों के चलते मरती हैं?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- RBI से बेपरवाह बाजार, सेंसेक्स 142 अंक ऊपर बंद
- देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
- देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
- चूहों में होते हैं यादाश्त बढ़ाने वाले केमिकल
- लिंग परीक्षण कराकर फंस गये शाहरुख खान?
- ‘मिल्खा सिंह’ फरहान के कोच बने युवराज के पिता
- पीटरसन उबरे चोट से, खेल पाएंगे ऐशेज
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











