07 सितम्बर 2012
bollywoodhungama.com
तरण आदर्श
फिल्म: राज-3
कलाकार: बिपाशा बसु, इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता
निर्देशक: विक्रम भट्ट
दौलत और शोहरत कई सितारों को अपना गुलाम बना देती हैं। कई बार सफलता की बुलंदियों को छूने के बाद नाकामी और असफलता की जमीं पर उतरना बेहद मुश्किल होता है। कई सितारे असफलताओं को हजम नहीं कर पाते और फिर वक्त और हालात से लड़ने की कोशिश करते हैं।
फिल्म राज 3 एक ऐसी हीरोइन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी महत्वकांक्षाओं के लिए काले जादू का सहारा लेती है।
फिल्म की कहानी तीन लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है- मैथिली (बिपाशा बसु), आदित्य (इमरान हाशमी) और संजना (ईशा गुप्ता)। मैथिली एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस है। उसे इंडस्ट्री में अच्छे रोल्स मिलते हैं और वे सभी अवार्ड्स जीत जाती है। उसका अफेयर एक हैंडसम डायरेक्टर आदित्य से है।
पर यह सब खत्म हो जाता है जब संजना नाम की एक लड़की फिल्मों में कदम रखती है। जल्द ही आदित्य भी संजना के लिए मैथिली को छोड़ देता है। मैथिली को महसूस होता है कि अब उसका कॅरियर खत्म होने वाला है और वह पागल हो जाती है। तब वह काले जादू का सहारा लेती है। वह संजना पर जादू कर उसे बर्बाद करना चाहती है ताकि वह अपने प्यार को वापस हासिल कर सके।
फिल्म का संगीत राज-1 और राज-2 की तरह उम्दा नहीं है। सिनेमाटोग्राफी शानदार है।
हिंदी फिल्मों में हीरोइन को ज्यादा जगह नहीं मिल पाती, लेकिन इस फिल्म में हीरोइन के लिए काफी मौका था, जिसका फायदा बिपाशा बसु ने जमकर उठाया है। उनकी सेक्स अपील, बिंदास और बोल्ड अदाएं और अभिनय फिल्म की जान है। ऐसी अभिनेत्री, जिसका करियर ढलान की ओर है, के किरदार को बिपाशा ने बेहतरीन ढंग से निभाया है। राज बिपाशा के करियर के लिए टर्निंग पॉईंट साबित हुई थी और राज 3 से भी उनके लिए बॉलीवुड में नई शुरूआत होगी, इसमें शक नहीं है।
इमरान हाशमी ने अपने किरदार के साथ पूरा न्याय किया है। शुरू के कुछ दृश्यों में ईशा गुप्ता कुछ ऑकवर्ड दिखी हैं, लेकिन बाद के घंटे में कई सींस में उन्होंने कमाल का काम किया है। जिस दृश्य में कॉकरेच उन पर हमला करता है, उसमें ईशा का अभिनय देखने लायक है।
राज 3 एक ऐसी फिल्म है, जो भारतीय मान्यताओं और काले जादू पर आधारित है। साथ ही फिल्म में सेक्स, ग्लैमर और 3डी इफैक्ट्स, स्टार पॉवर और उम्दा अभिनय का तड़का भी लगा है। अगर आप हॉरर फिल्मों में दिलचस्पी रखते हैं, तो यह फिल्म आपको निराश नहीं करेगी।
3.5/5
ये क्या, भरी महफिल में ‘न्यूड’ हुईं ईशा गुप्ता!
आज का हॉट गॉसिप: गुजरात में बिपाशा को लेकर बवाल
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
- बारिश से देश का बुरा हाल, पहाड़ों से मैदानों तक सब पानी-पानी
- मनमोहन ने 5वीं बार ली राज्यसभा सांसद की शपथ
- चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट में फेरबदल करेंगे PM
- उत्तराखंड में बादल फटा, 50 लापता
- भाजपा में अटल-आडवाणी युग समाप्त : नीतीश
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल सोमवार शाम को संभव
- खादी को बढ़ावा देने का ग्रामोद्योग विभाग का नायाब तरीका
- नीतीश बोले, ‘प्रोटोकॉल था इसलिये की मोदी की तारीफ’
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- cricket quiz 5: इनमें से किस टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी कभी नहीं जीती ?
- एडिट पेज: मोदी हो या आडवाणी, राजनीति में ये वक्त-वक्त की बात है!
- cricket quiz 1: पहला खिलाड़ी जिसे तीसरे अंपायर ने LBW आउट दिया?
- cricket quiz 2: वन डे में इंग्लैंड का सबसे सफल गेंदबाज कौन है?
- एडिट पेज: क्या ज़िया खान जैसी लड़कियां अपनी बेवकूफियों के चलते मरती हैं?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- RBI से बेपरवाह बाजार, सेंसेक्स 142 अंक ऊपर बंद
- देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
- देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
- चूहों में होते हैं यादाश्त बढ़ाने वाले केमिकल
- लिंग परीक्षण कराकर फंस गये शाहरुख खान?
- ‘मिल्खा सिंह’ फरहान के कोच बने युवराज के पिता
- पीटरसन उबरे चोट से, खेल पाएंगे ऐशेज
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











