21 सितंबर 2012
bollywoodhungama.com
तरण आदर्श
फिल्म: हीरोइन
कलाकार: करीना कपूर, रणदीप हुड्डा, अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्ता
निर्देशक: मधुर भंडारकर
अपनी फिल्मों में समाज का विकृत चेहरा दिखानेवाले मशहूर फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर इस बार फिल्म ‘हीरोइन’ में एक अदाकारा के फर्श से अर्श तक का सफर दिखाएंगे।
फिल्मी दुनिया की चकाचौंध के बीच कैस होता है एक लड़की का सफर? ऊंचाई पर पहुंचने के लिए उसे किन हालातों का सामना करना पड़ता है। क्या फिल्मी तारिका की जिंदगी आसान होती है?
मधुर ने इन सब सवालों के जवाब फिल्म हिरोइन मे दिए हैं।
मधुर की कहानी को दर्शकों तक पहुंचाया है करीना कपूर जो इस फिल्म की मुख्य किरदार है। फिल्मी दुनिया के काले सच को मधुर भंडारकर पहले भी पेज थ्री जैसी फिल्मों से बड़े पर्दे पर उतार चुके हैं। लेकिन इस फिल्म में उन्होने फिल्मी दुनिया में शिखर पर पहुंच चुके सितारों की जिंदगी बयां की है। आमतौर पर मायानगरी में हर साल एक बड़ी भी़ड़ शामिल होती है जो फिल्मी दुनिया में शोहरत और दौलत कमाने आती है। यह फिल्म उस भीड़ के लिए कड़वा सच जैसा है जिसे फिल्मी दुनिया की चकाचौंध तो दिख जाती है पर उसके काले सच को वह नहीं देख पाते।
हीरोइन की कहानी माही (करीना कपूर) नाम की अदाकारा के इर्द गिर्द घूमती है। माही एक खूबसूरत, सफल प्रसिद्ध और अमीर लड़की है। लेकिन उसकी पेशेवर जिंदगी से ठीक उलट है उसकी निजी जिंदगी जहां वह खुद को बहुत ही असुरक्षित और अकेली पाती है।
उसकी खुशी का सिर्फ एक ही स्रोत था कामयाबी की ओर बढ़ते अर्जुन रामपाल। अपने प्यार को पाने की जदोजह्द में माही का करियर ढलान की ओर चला जाता है। माही के जिंदगी के दोनों पहलुओं में आया उतार चढ़ाव इस कहानी को बयां करता है।
दर्शकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए मधुर भंडारकर ने फिल्म की कहानी को बडी सरलता से दिखाया है। फिल्म उद्योग को करीब से जानने के बाद मधुर भंडारकर ने इस उद्योग के कई चौका देनेवाले तथ्यों को सामने रखा है।
उन्होंने बताया है कि फिल्मी सितारे शोहरत खो जाने के डर से एक कैदी की जिंदगी व्यतीत करते हैं। फिल्मी पार्टियों के सीन शानदार हैं और कास्टिंग में हो रही राजनीति को भी प्रभावी ढंग से दिखाया है। करीना कपूर के दो पुरुष कलाकार से, सहायक कलाकार शहान गोस्वामी और जनसंपर्क प्रबंधक दिव्या दत्ता से बनते बिगड़ते रिश्ते ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रहे हैं।
हालांकि मध्यांतर से पहले माही (करीना कपूर) से जुड़ी कुछ ऐसी घटनाएं दिखाईं हैं जिसे नजरअंदाज किया जा सकता था। जिससे फिल्म की अवधि बढ़ गयी है। यह फिल्म एक अदाकारा पर केंद्रित हैं, इसलिए करीना कपूर को अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर मौका मिला जिसका उन्होंने पूरी तरह फायदा उठाया है।
करीना का जोरदार अभिनय उन्हें इस फिल्म के लिए कई अवार्डस जितवा सकता है। फिल्म के शुरूआत से अंत तक वह दर्शकों को बांधे रखेंगी। दूसरे कलाकारों की बात करें तो रणदीप हुड्डा, अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्ता की अदाकारी भी सराहनीय है।
फिल्म के संगीत की बात करें तो करीना की हलकट जवानी सभी के जुबां पर है। तड़क भड़क वाले संगीत के अलावा फिल्म में धीमी गति के मधुर गाने भी हैं। कुल मिलाकर हीरोइन एक पैसा वसूल फिल्म है।
3.5/5
करीना के बोल्ड बेडरूम दृश्य, हॉट ‘हीरोइन’
‘हीरोइन’ करीना की सबसे सेक्सी तस्वीरें
‘हीरोइन’ से जुड़ी 18 दिलचस्प बातें
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
‘न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें’ और ईमेल में पाएं सारी ख़बरें!
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
पाठकों की राय
22 मई 2013
Sep 21, 2012
देखिए इस फिल्म के बाद करीना एक बूढ़े आदमी मसलन सैफ अली ख़ान से शादी करने जा रही है जिससे करीना को पिता और प्रेमी दोनो का भरपूर प्यार मिलेगा, और सैफ अली की खुद की बेटी भी लगभग करीना के जितनी ही है इस लिए मैं समझता हू के शादी से पहले ये करीना की आखरी फिल्म होगी, और मेरी शुभकामनाए करीना और उसके बुज़ुर्ग पति मसलन सैफ अली के साथ है 1
joginder rohtak
- सुनें, PM के लिए सुषमा स्वराज ये क्या बोलीं
- डॉक्टर कुटनिस के द्वार पहुंचे चीन के प्रधानमंत्री
- सुषमा बोलीं, नहीं देखा इतना ‘बौना’ प्रधानमंत्री
- भारत, अमेरिका कानून प्रवर्तन के मुद्दों पर सहयोग को सहमत
- खालिद को पेशी पर ले जाने वाले 9 पुलिसकर्मी निलंबित
- मप्र में बनेगा कारीगर आयोग
- बिहार में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार
- IN.COM Poll: 79% राहुल नहीं हासिल कर पाएंगे पिता राजीव गांधी जैसा मुकाम
- गाजियाबाद में एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या
- मप्र में भीषण गर्मी, 3 की मौत
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- IPL spot fixing: बांगलादेशी जिसने IPL खेला ही नहीं वह करता है...
- IPL Spot Fixing की फांस में बीसीसीआई चीफ का दामाद भी, विंदू के साथ था उठना-बैठना
- BLOG: कहीं फिक्स तो नहीं दिल्ली-मुंबई पुलिस का ‘IPL मैच’?
- IPL Spot Fixing: कौन हैं BCCI अध्यक्ष के दामाद?
- IPL6: द्रविड़ की स्ट्रेट ड्राइव या स्टेन की यॉर्कर?
- देखें, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घूस लेते DGP
- रॉकस्टार बेटे को ‘आवारा’ बनाने पर उतारु ऋषि कपूर
- ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ देव अब बनेंगे महान गणितज्ञ
- शुरू होगी हाई-स्पीड वाली रिलायंस की 4जी सर्विस
- मस्त-मस्त गर्ल रवीना कर रही हैं वापसी लेकिन...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











