09 फरवरी 2012
bollywoodhungama.com
तरण आदर्श
फिल्म: ‘एक मैं और एक तू’
कलाकार: करीना कपूर, इमरान खान, बोमन ईरानी, रत्ना पाठक शाह
निर्देशक: शकुन बत्रा
रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को पसंद करनेवाले दर्शकों को इस हफ्ते निराश नहीं होना पड़ेगा। निर्देशक शकुन बत्रा की फिल्म ‘एक मैं और एक तू’ एक ऐसी फिल्म है, जो आज के दौर के रोमांस को बेहद दिलचस्प तरीके से आपके सामने रखती है।
वैसे तो यह एक रोमांटिक कॉमेडी है, लेकिन कहा जा सकता है कि इससे पहले बॉलीवुड में ऐसी फिल्म नहीं बनी है। वेलेंटाइन डे दूर नहीं है और इस मौके पर यह फिल्म प्यार करनेवालों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।
राहुल (इमरान खान) अपने मां-बाप (बोमन ईरानी, रत्ना पाठक शाह) का आज्ञाकारी बेटा है। वेगास में राहुल एक आर्किटेक्ट के तौर पर काम करता है। एक दिन अचानक वह अपनी नौकरी से हाथ धो बैठता है। अब उसे सबसे ज्यादा डर इस बात का है कि वो अपने मां-बाप को क्या जवाब देगा। उसे लगता है कि यह जानकर उसके माता-पिता दुखी हो जाएंगे।
वह फैसला करता है कि अगली नौकरी मिलने तक माता-पिता को कुछ नहीं बताएगा। ऐसे में उसके जीवन में रियाना (करीना कपूर) आ जाती है। रियाना एक बिंदास लड़की है, जो हेयरस्टाइलिस्ट के तौर पर काम करती है।
किस्मत राहुल और रियाना को इतना करीब ले आती है कि दोनों चाहकर भी एक-दूसरे से दूर नहीं हो पाते।
अब राहुल के पास मां-बाप से छिपाने को अपनी बेरोजगारी के साथ और भी बहुत कुछ है। राहुल को नहीं पता कि जब उसके पिता को रियाना के बारे में पता चलेगा, तो उसका क्या हश्र होगा।
करीना कपूर और इमरान खान ने फिल्म में अच्छा काम किया है। इस फिल्म में करीना को देखकर ‘जब वी मेट’ की बिंदास, बेबाक पंजाबी लड़की की याद ताजा हो जाती है। आप कह सकते हैं कि ‘जब वी मेट’ की पंजाबी कुड़ी इस फिल्म में शहरी और मॉडर्न हो गई है।
इमरान अपनी भूमिका के साथ न्याय करते हैं। पहले ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही थी कि अनुभवी अभिनेत्री करीना के सामने इमरान कमजोर पड़ सकते हैं। लेकिन इमरान अपने किरदार को प्रभावशाली ढंग से निभा गए हैं।
सहयोगी कलाकारों में बोमन ईरानी ने कमाल का अभिनय किया है। रत्न पाठक शाह, राम कपूर भी शानदार रहे।
4/5
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
पाठकों की राय
22 मई 2012
Feb 11, 2012
इमरान मुन्ना लग रहा है फिल्म मे
raj mumbai
Feb 11, 2012
इन दिनों करीना बॉलीवुड के लिए भाग्यशाली मानी जा रही है। आज से कुछ वर्ष पहले माधुरी दीक्षित इस स्तर की हीरोइन हुआ करती थीं। हालांकि करीन अको अभिनय के मोर्चे पर माधुरी को टक्कर देने के लिए अभी और मेहनत की जरूरत है।
bcn mumbai
Feb 09, 2012
nice one
raj mumbai
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
- आइसक्रीम के लिए हेलीकॉप्टर समुद्रतट पर उतार दिया!
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











