12 अक्टूबर 2012
bollywoodhungama.com
तरण आदर्श
फिल्म: भूत रिटर्सं
कलाकार: मनीषा कोइराला, जे डी चक्रवर्ती, मधु शालिनी
निर्देशक: राम गोपाल वर्मा
फिल्म ‘फूंक’ बनाने के बाद अब राम गोपाल वर्मा अपनी पिछली फिल्म भूत का सिक्वेल ‘भूत-2’ को 3-डी में लेकर आए हैं।
तरूण (चक्रवर्ती) अपने परिवार को एक आलीशान बंगले में लेकर आता है जिसका किराया काफी कम है। वो पत्नी नम्रता (मनीषा कोइराला) और बच्चों के साथ बंगले में रहने लगता है। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, तमन -10 साल और निम्मी 6 साल की है। तमन अपना ज्यादातर वक्त वाडियो गेम खेलने में गुजारता है लेकिन निम्मी घर के सभी हिस्से में घूमती है। तभी उसे एक गुड़िया दिखती है जिससे उसकी दोस्ती हो जाती है।
अचानक वो अपनी बातों में बार-बार शब्बो का जिक्र करने लगती है। शब्बो को सभी उसकी गुड़िया का नाम समझते हैं, लेकिन अपनी गुड़िया का नाम जब निम्मी ड़ॉली बताती है तो सबके होश उड़ जाते है।
निम्मी के इस काल्पनिक दोस्त से उसके मां बाप परेशान हो उठते हैं। इसके बाद तरुण की छोटी बहन पूजा (मधु शालिनी) उनके साथ रहने के लिए आ जाती है। वहीं नौकर लक्ष्मण को शब्बो की उपस्थिति का एहसास होता है। इसके बाद शुरू होता है खौफनाक रातों का सिलसिला।
शब्बो का पता लगाने के लिए पूजा घर के हर हिस्से में कैमरे लगा देती है। जिसको देखने के बाद नम्रता को किसी अदृश्य शक्ति का आभास हो जाता है और वह घर छोड़ने के लिए तैयार हो जाती है। भूतों की बातों को बकवास मानने वाला तरूण भी यह सब सुनकर दंग रह जाता है। पूरा परिवार घर छोड़ने को राज़ी हो जाता है। लेकिन तभी निम्मी खो जाती है।
फिल्म में रामगोपाल दर्शकों को बीच–बीच में डराते है। फिल्म में शांत सीन तेज़ आवाज वाले दृश्यों से ज्यादा डराते हैं। खामोश चल रहे सीन अंत में दर्शकों को झटका देकर चौंका देते हैं। लेकिन राम गोपाल भूत दिखाने में देरी करते हैं जिससे लोग ऊब सकते हैं।
कलाकारों के अभिनय की बात करें तो मनीषा कोइराला ने औसत अभिनय किया है। चक्रवर्ती का अभिनय ऊबाऊ है, मधू शालिनी ने ध्यान आकर्षित किया है। बाल कलाकार बहुत ही प्यारे लग रहें हैं।
कुल मिलाकर देखा जाए तो भूत-2 रामगोपाल वर्मा की सबसे कमजोर फिल्म है।
1.5/5
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
सौ करोड़ कमाने में रामू की दिलचस्पी क्यों नहीं?
रहस्यमय हवेली में हो रही है ‘भूत-2’ की शूटिंग
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- विशेषज्ञों के सीरिया न पहुंच पाने पर मून ने खेद जताया
- पप्पू यादव CPM विधायक की हत्या के मामले में बरी
- यूएई, मिस्र ने उड्डयन क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की
- सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में 28 मंत्री
- न्यूयॉर्क में रेलगाड़ियों की टक्कर, 60 घायल
- बिहार में बढ़ेगी गर्मी
- चीन में बारिश का कहर, 50 लोगों की मौत
- सीरियल ब्लास्ट से दहला इराक, 73 मरे, 148 घायल
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- एडिट पेज : क्या हम अपने क्रिकेट को बाजारू पैसे, कॉलगर्ल्स और बाजारू धंधेबाजों से बचा पाएंगे?
- मंदसौरः विवाहित को डरा धमकार 3 माह तक किया रेप
- पैसा बढ़ाने वाली अवैध स्कीम पर RBI का शिकंजा
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- IPL 6: चंदीला है फिक्सिंग के खेल का सबसे बड़ा खिलाड़ी
- बॉलीवुड का ‘राउड़ी राठौर’ अब बनेगा गब्बर
- रूस का जीडीपी गिरकर 1.6 प्रतिशत हुआ
- अब एक पहिए पर दौड़ेगी मोनो व्हील बाइक
- देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
- ज्यादा किराया वसूलने पर एयरलाइंस को लगी फटकार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











