12 अक्टूबर 2012
bollywoodhungama.com
तरण आदर्श
फिल्म: अईया
कलाकार: रानी मुखर्जी, पृथ्वीराज सुकुमारन
निर्देशक: सचिन कुंदलकर
इस हफ्ते रानी मुखर्जी के कई बोल्ड ठुमकों से भरी फिल्म अय्या ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है।
अनुराग कश्यप की बाकी फिल्मों की तरह यह फिल्म आपको बिल्कुल अलग लगेगी। ‘अईया’ की कहानी एक मराठी परिवार के इर्द गिर्द घूमती है जो काफी समय से मुम्बई में रह रहा है। इस परिवार की लड़की एक तमिल लड़के को चाहती है। अक्सर जब लड़कियों को अपने पसंद का जीवनसाथी, जिनके साथ वह अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहती हैं, नहीं मिलता है तो वे अपनी जिंदगी को बोझिल पाती हैं। लेकिन फिल्म अईय्या में अपने परिजनों की मर्जी के खिलाफ रानी अपनी पसंद को तरजीह देती है। हालांकि अइय्या में शादी की रस्म के खिलाफ कुछ भी नहीं कहा गया है।
अइय्या एक देसी फिल्म है, जिसमें हंसी मजाक का तड़का लगा हुआ है। लेकिन अश्लील बिल्कुल भी नहीं है। इस फिल्म का हंसी मजाक ऋषिकेश मुखर्जी और बासु चटर्जी की फिल्मों जैसा है।
मीनाक्षी (रानी मुखर्जी) को एक ऐसी लड़की बताया है जो अपनी कृत्रिम फिल्मों की दुनिया में खुश है। वह एक पेंटर सूर्या (पृथ्वीराज सुकुमारन) की तरफ आकर्षित होती है। लेकिन उसकी तो मंगनी तो माधव (सुबोध भावे) के साथ तय हो जाती है।
साधारण घटनाओं को भी हास्य बनाने की सचिन कुंदालकर की अदभुत कला ने इस फिल्म मे बोरियत नहीं आने दी है। कुछ हास्य घटनाएं तो दर्शकों को पेट पकड़ कर हंसने पर मजबूर कर देगी।
लेकिन अइय्या में सिर्फ हंसी मजाक ही नहीं भावुकता भी दर्शाई गयी है। मराठी लड़की का अंतर्द्वंद्व दिखाया गया है। वह खुद को एक भावुक ऊहापोह में पाती है जब उसे दो में किसी एक लड़के का चुनाव करना होता है, वह लड़का जिसे वह चाहती है और वह लड़का जिससे उसकी मंगनी होनेवाली है।
फिल्म देखकर पता चलता है कि सचिन ने मराठी संस्कृति को काफी करीब से समझा है।
फिल्म में पहला हाफ कुछ ज्यादा ही लंबा खिंच चुका है। लेकिन दूसरे हाफ में दृश्यों को लंबा नहीं खींचा गया है।
अमित त्रिवेदी का संगीत पहले ही लोगों के जबान पर चढ़ चुका है। खासकर ड्रीमम वेकपम क्रिटिकल कंडीशनम लोगों को बुहत भाया है। वहीं ‘अगा बाई में रानी के जबरदस्त डांस स्टेप्स भी दमदार हैं।
रानी मुखर्जी ने पहले की तरह अपने सशक्त अभिनय से जबरदस्त वापसी की है। उन्होंने हास्य और भावुक दोनों तरह के सीन को बखूबी निभाया है। पृथ्वीराज सुकुमारन जो कि दक्षिण भारतीय फिल्मों में दिखते हैं उन्होंने अपनी पहली हिन्दी फिल्म में गजब का अभिनय किया है।
अइय्या एक देखने लायक फिल्म है जिसमें गुदगुदाने वाले सीक्वेनस, ताज़ा संगीत और रानी की बेमिसाल अदाकारी है।
3.5/5
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
रानी का रोना, ‘अईया’ में नहीं गा पाएंगी गाना
क्या, ‘चटगांव’ के लिए फ्री में काम करेंगे मनोज बाजपेयी
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- बैंगलोर में हो तो सुन लो, 15 दिन बाद नहीं मिलेगा पानी
- लालू यादव ने जेडीयू नेता को ‘एलसेशन’ कह डाला
- ताजमहल देखना गया था, गर्मी ने ले ली जान
- भारत-चीन के बीच 8 समझौते, मनमोहन जाएंगे चीन
- उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई जगह तापमान 45 डिग्री से ऊपर
- एक हिंदुस्तानी डॉक्टर, जिसके सम्मान में सिर झुकाता है चीन
- यमन के राष्ट्रपति ने यूएई के साथ संबंधों को सराहा
- ली के खिलाफ तिब्बतियों का प्रदर्शन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- थम गई बाजारों की तेजी, सेंसेक्स 50 अंक गिरकर बंद
- ‘रमैया वस्ता वैया’ लगाएगी श्रुति हसन की नैया पार?
- घर में मुमताज को अकेली देख कर लिया बलात्कार
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी है ‘रांझना’ की
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- वाह! मर्सिडीज की महंगी कारें अब इतनी सस्ती मिलेंगी
- LIVE UPDATE: स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ी हर ख़बर
- फूलों पर मंडराने वाली मधुमक्खियां अब ढूंढेगी बारुदी सुरंग
- देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











