20 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

फिल्‍म समीक्षा: प्रभुदेवा का जोरदार कमबैक है ABCD

08 फरवरी 2013
bollywoodhungama.com

तरण आदर्श

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

नई दिल्ली। डांस इंडिया डांस से देश के डांसिंग सेन्सेशन बन चुके रेमो डिसूजा अब एक 3 डी डांस फिल्म लेकर आ रहे जो डांस की एबीसीडी है। हॉलीवुड में तो डांस की थीम पर काफी फिल्में बनती है पर बॉलीवुड में ऐसा कम ही देखा जाता है। 80 के दशक की डिस्को डांसर, डांस डांस और नाच मयूरी को छोड़ दिया जाए तो डांस पर कम ही फिल्में देखने को मिली है। एक सवाल यह भी उठता है कि क्या यह फिल्म हॉलीवुड की स्टेप अप सीरीज से ली गयी है।

क्या है कहानी?

विष्णु (प्रभु देवा)के लिए नाचना दिवानगी है।पर एक सफल कोरियोग्राफर की जिंदगी में भी बुरा दिन आता है। उसके बिजनेस पार्ट्नर के के मेनन उसको डांस एकेडमी से निकलवा देता है। इस घटना के बाद विष्णु का दिल चूर चूर हो जाता है और वह मायानगरी मुम्बई और डांस दोनो ही छोड़ने का मन बना लेता है। हालांकि उसके जाने से एक रात पहले विष्णु गणेशउत्सव में एक डांस ग्रुप को देखता है जो आने वाले गणेशोत्सव के लिए पूरे जोश से डांस की तैयारी कर रहा होता है। इस ग्रुप को देखकर विष्णु अपना फैसला बदल देता है वह इस ग्रुप का कोच बन जाता है। अपनी पुरानी दुश्मनी को छोड़कर और पिछले बुरे समय को छोड़कर वह उन्हें भारत का सबसे अच्छा डांस ग्रुप बनाने की सोचता है। इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत डांस की विविधता है जो दर्शकों को खूब भाती है। फिल्म की कहानी काफी कमजोर है पर रेमो के जोरदार डांस ने फिल्म को बचा लिया है। फिल्म का पहला भाग काफी दिलचस्प है पर दूसरे भाग में कहानी फिसलती हुई नजर आयी है। फिल्म 15 से 20 मिनिट ज्यादा लंबी बढ़ाई गयी है।

सचिन जिगर ने बढ़िया संगीत दिया है। सबसे प्यारा गाना बेजुबान है। कोरियोग्राफी इस फिल्म की जान है। बॉलीवुड के सभी बड़े सरोज खान, प्रभु देवा, गणेश आचार्या, रेमो सभी आला दर्जे कोरियोग्राफर का डांस आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगा। यही नहीं डांस के दौरान फिल्म का 3 डी होना भी इसकी सबसे बड़ी ताकत है। प्रभु देवा ने डांस तो बेहतरीन किया ही है साथ ही अभिनय में भी दम दिखाया है। के के मेनेन तो पहले से ही मंझे हुए कलाकार की फहरिस्त में है। गणेश आचर्या ने भी अपने डांस का जलवा दिखाया है। डांस शो के धर्मेश, सलमान, पुनीत पाठक भी अपने रंग में दिखे हैं।

कुल मिलाकर एनी बडी केन डांस एक फिल्म है जिसे आप जरुर पसंद करेंगे।

रेटिंग 3/5   

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 6 वोट मिले

पाठकों की राय

20 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें,  अपराध न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
देखें, अपराध न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
देखें, स्पोर्ट्स न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
देखें, स्पोर्ट्स न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
 देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.