22 मई 2012
‘दीवाना’ के निर्देशक राज कंवर नहीं रहे
04 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें



मुम्बई।
'दीवाना' और 'अंदाज' जैसी हिट फिल्मों के लिए मशहूर फिल्मकार राज कंवर का शुक्रवार को सिंगापुर में निधन हो गया। यह जानकारी बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी। शाहरुख ने लिखा, "मेरे दोस्त राज कंवर जी इस दुनिया में नहीं रहे। जिंदगी की अस्थिरता के आगे हर कोई असहाय महूसस करता है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।"

फिल्मकार भूषण कुमार ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, "यह सच है कि अब राज कंवर जी हमारे बीच नहीं रहे। मैं यह जानकर बहुत दुखी हूं।"

कोमल नाहटा ने अपनी वेबसाइट पर लिखा कि कंवर गुर्दा प्रत्यारोपण के सिलसिले में सिंगापुर गए हुए थे लेकिन आपॅरेशन से पहले ही उनका देहांत हो गया।

कंवर के निर्देशन में बनी 'दीवाना' और 'अंदाज' से ही शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा को फिल्म उद्योग में पहली बड़ी सफलता मिली थी। इसके साथ कंवर ने 'जुदाई', 'जीत', 'बादल', 'लाड़ला' जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया।

ऋषि कपूर, हेमा मालिनी और रेखा अभिनित 'सदियां' उनकी आखिरी रिलीज हुई फिल्म हैं। इसी फिल्म से अभिनेता शत्रुघन सिन्हा के बेटे लव ने भी अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की। 

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.