04 जनवरी 2013
हिन्दी इन डॉट कॉम
बिग बॉस सीजन-6 में अपनी खूबसूरती और टूटी-फूटी हिन्दी से दर्शकों का मन मोहने वाली लंदन में पली-बढ़ी मॉडल करिश्मा कोटक पूरे सीजन में बिग बॉस हाउस में लड़कों की दीवानगी का कारण बनती दिखी। फिर वो निकेतन हो या कॉसिफ कुरैशी, संतोष शुक्ला हो या विशाल, करिश्मा का नाम कई लड़कों से जोड़ा गया। बिग बॉस सीजन-6 में प्रतियोगी रही करिश्मा कोटक जब बिग बॉस हाउस से बाहर आई तो हिन्दी इन डॉट कॉम के संपादक निमिष कुमार से बात की। करिश्मा ने बिग बॉस में खुद को लेकर आम आदमी प्रतिनिधी कॉसिफ कुरैशी की दीवानगी पर बात की। अपने पीछे दीवाने हुए बिग बॉस प्रतियोगी संतोष शुक्ला के ‘होगा कि नहीं होगा’ का भी जवाब दिया। बिग बॉस में विशाल को लेकर अपने लिंक-अप और सना का नाराज होने पर सफाई दी। वहीं निकेतन और खुद को लेकर चल रही बातों का विस्तार से जवाब दिया। करिश्मा कोटक ने इंटरव्यूह के पहले ही माफी मांग ली कि उनकी हिन्दी अच्छी नहीं है।
हिन्दी इन डॉट कॉम- बिग बॉस से निकले के बाद आपका पहला रियेक्शन क्या है? फिर मौका मिला तो बिग बॉस के घर में जाना चाहेंगी?
करिश्मा कोटक- खुली हवा का एक झोंका। ऐसा लगा कि एक बार फिर खुले आसमां के नीचे हूं। सांस ले सकती हूं। बिग बॉस के घर में फिर से जाने को लेकर थोड़ी कन्फ्यूज़ हूं। वैसे अब तो वहां ज्यादा हैपनिंग हो रही है, इसीलिए अब वहां जाना मजेदार होगा। वैसे भी मुझे दुख है कि जिस तरह से मैं इविक्ट हुई, मैं सबको बाय भी नहीं कर पाई।
हिन्दी इन डॉट कॉम- बिग बॉस के घर में इतने दिनों का अनुभव कैसा था?
करिश्मा कोटक- मेरे लिए तो बहुत टफ एक्सपिरियंस था। डैड बीमार थे। इतने दिनों तक अपने मम्मी-भाई से भी नहीं मिल पाई थी। मेरे लिए बिग बॉस में रहना इमोशनाली टफ था। लेकिन बिग बॉस में रहकर मम्मी-पापा के दी सारी टीचिंग्स याद आती रही। सिद्धूजी थे तो काफी हिम्मत होती थी। कोई प्राब्लम होती थी,तो सिध्दूजी बहुत मदद करते थे।
हिन्दी इन डॉट कॉम- बिग बॉस सीजन-६ के टॉप तीन प्रतियोगी कौन हो सकते है? और क्यों?
करिश्मा कोटक – मेरे हिसाब से उर्वशी, निकेतन और सपना। उर्वशी, क्योंकि वो बहुत स्ट्रांग है। जैसे को तैसा वाली हैं। किसी से भी नहीं डरतीं। निकेतन ईमानदार है, सीधे बोलने वाला है, उसकी भी रीढ़ है। और सपना तो सबसे अलग है। सपना को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई उनके बारे में क्या कह रहा है।
हिन्दी इन डॉट कॉम- करिश्मा आप कह रहीं हैं कि निकेतन की भी स्पाइन है, लेकिन बिग बॉस सीजन-६ के आपके कई साथी तो निकेतन को ‘बिना रीढ़ का इंसान’ कहते हैं?
करिश्मा कोटक- वो जानता है कि लाइफ में डील कैसे करना है। निकेतन को मालूम है कि किससे, कैसे, क्या बात करनी है। वो कोई बच्चा नहीं है। यदि हम बोलते नहीं है, इसका मतलब ये नहीं कि हम स्पाइनलेस हैं। निकेतन यदि रियेक्ट नहीं करता, या जैसे दूसरे झगड़ा करते है वो वैसा नहीं कर रहा, इसका भी मतलब है। वो उसका तरीका है, लाइफ को डील करने का।
हिन्दी इन डॉट कॉम- आपका निकेतन का बचाव कर रहीं हैं। कहीं इसके पीछे करिश्मा-निकेतन की वो लव-स्टोरी तो नहीं है, जिसके बारे में खासी चर्चा हो रही है?
करिश्मा कोटक- मैंने कभी कुछ नहीं छुपाया। मैंने तो आनेस्टली बताया है कि हां, मैं और निकेतन एक रिलेशनशिप में थे, लेकिन वो सालों पहले की बात है। वो वक्त जा चुका है। मालूम नहीं क्यों जब से हम बिग बॉस हाउस में आए, बार-बार निकेतन और मेरी उस रिलेशनशिप को लेकर बातें हो रही हैं। वी मूव्ड ऑन। हम उससे आगे बढ़ चुके हैं।
हिन्दी इन डॉट कॉम- ओके तो हमें बताओ कि आखिर हुआ क्या था सात साल पहले? आप और निकेतन कैसे मिले थे? निकेतन ने कब और कैसे आपको प्रपोज़ किया था?
करिश्मा कोटक- ओके, ओके। मैं बताती हूं। क्योंकि मुझे लगता है सभी को इसी में ज्यादा इंटरेस्ट आ रहा है। मैं और निकेतन सात साल पहले मिले थे। तब मैं लंदन से आई ही थी। हमें एक कॉमन फ्रैंड ने मिलाया। हम दोनों ने दो महिने तक डेटिंग की। फिर हम अलग हो गए। बस अलग हो गए। वो बस दो महिने के लिए था।
हिन्दी इन डॉट कॉम- दर्शकों ने देखा कि बिग बॉस सीजन-६ के दौरान आप और विशाल के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं? और इसे लेकर सना और विशाल में कई बार झगड़ा भी दर्शकों ने होता देखा?
करिश्मा कोटक- कम ऑन। ऐसा कुछ भी नहीं था। मुझे नहीं मालूम विशाल-सना के बीच क्या था और क्या है, लेकिन मैं उनके बीच कभी नहीं आई।
हिन्दी इन डॉट कॉम- फिर संतोष शुक्ला का आपके पीछे दीवाना होना? गाना गाना, संतोष के साथियों का, खासकर निरहुआ का कहना कि ‘संतोष तुम से नहीं होगा’? यहां तक की संतोष शुक्ला ने खुद हिन्दी इन डॉट को कहा कि वो करिश्मा से प्यार कर बैठे हैं। आखिर क्या हुआ था कि आशका गोराडिया के पीछे दीवाने संतोष शुक्ला बिग बॉस के घर में आकर करिश्मा कोटक के आशिक हो गए?
करिश्मा कोटक- आई डोंट नो। लेकिन मैं इतना कहूंगी कि उनसे नहीं होगा। रियली। वो गाना गा रहे थे। मैंने उनसे पूछा कि वो चाय पीएंगें। चाय को लेकर हमारी बात शुरू हुई थी। वो कहते रहे कि वो मुझे पसंद करते है वगैरह वगैरह। मैंने उसी टाइम उन्हें कह दिया था कि मैं उनमें इन्टेरेटेड नहीं हूं। वो गाना गाते रहे। आई नो कि वो मुझे लेकर सब कर रहे थे। बाकी बॉयज़ भी संतोष को मुझे लेकर टीज़ कर रहे थे। बट् मैं इन्टेरेस्ट नहीं हूं। इट्स क्लियर, संतोष से नहीं होगा।
हिन्दी इन डॉट कॉम- निकेतन, विशाल, संतोष और फिर आम आदमी की प्रतिनिधी बिग बॉस में आया कॉसिफ कुरैशी भी आपका दीवाना होता दिखा। कॉसिफ ने तो आपको ‘जन्नत का पाक फल’ कह दिया था। आपको दिखाने के लिए कॉसिफ का वो सब स्टंट करना। आखिर क्यों बिग बॉस का हर लड़का करिश्मा कोटक का दीवाना होता दिखा?
करिश्मा कोटक- सॉरी, कॉसिफ के लिए इतना ही कहूंगी- गिव मी ए ब्रेक प्लीज़। वो बहुत इरिटेटिंग था। और बाकी गाइज़ के लिए क्या बोलू? आई डोंट नो। सब के सब क्यों मेरे पीछे पड़े थे। मेरा सबसे लिंक-अप किया गया, लेकिन मैं ग्रेसफुली बाहर आ गई।
हिन्दी इन डॉट कॉम- आप बिग बॉस सीजन-६ के अपने साथी प्रतियोगियों को कैसे डिफाइन करती हैं? राजीव के लडकियों को टच करने के बारे में? सना के आपके बारे में बयान देने के? डिलनाज़ के बारे में जिन्हें आपके साथी प्रतियोगी झूठा कहते हैं, फेक कहते हैं? उर्वशी, आशका से आपकी कैसी बनती थी?
करिश्मा कोटक- राजीव के लिए क्या कहूं। सलमान सर ने जो कहा, वो सबने सुना और देखा। हमेशा टच करने की कोशिश करते रहता था। सना अच्छी लड़की है, आई डोंट नो उसे बाद में क्या हो गया। मैनें कोई चिटिंग नहीं की। विशाल- सना के बीच में क्या हुआ, मुझे नहीं मालूम। मुझे नहीं लगता मेरे कारण विशाल-सना के बीच कुछ हुआ। मैं डेलनाज़, आशका, सना के ग्रुप में नहीं थी। वैसे भी दिलनाज फेक लगती है।
हिन्दी इन डॉट कॉम- बिग बॉस सीजन-६ के बाद अब क्या? कैसे बिग बॉस का ये प्लेटफार्म आपके कैरियर को फायदा पहुंचाएगा? आगे क्या करने का सोचा है?
करिश्मा कोटक- अब लोग मुझे ज्यादा पहचानने लगे हैं। वैसे मैने पहले भी बहुत मॉडलिग की है, एंकरिंग की है। कोलगेट, केलॉग्स जैसे एड किए हैं। साउथ की गई फिल्में की हैं। बिग बॉस सीजन-६ के बाद अब सीरियसली हिन्दी फिल्मों के लिए ट्राय करुंगी। आई लव टू डू फिल्म विद एनी ऑफ दी़ज़ थ्री खान, फिर वो सलमान हो, आमिर हो या शाहरुख।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- बैंगलोर में हो तो सुन लो, 15 दिन बाद नहीं मिलेगा पानी
- लालू यादव ने जेडीयू नेता को ‘एलसेशन’ कह डाला
- ताजमहल देखना गया था, गर्मी ने ले ली जान
- भारत-चीन के बीच 8 समझौते, मनमोहन जाएंगे चीन
- उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई जगह तापमान 45 डिग्री से ऊपर
- एक हिंदुस्तानी डॉक्टर, जिसके सम्मान में सिर झुकाता है चीन
- यमन के राष्ट्रपति ने यूएई के साथ संबंधों को सराहा
- ली के खिलाफ तिब्बतियों का प्रदर्शन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- थम गई बाजारों की तेजी, सेंसेक्स 50 अंक गिरकर बंद
- ‘रमैया वस्ता वैया’ लगाएगी श्रुति हसन की नैया पार?
- घर में मुमताज को अकेली देख कर लिया बलात्कार
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी है ‘रांझना’ की
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- वाह! मर्सिडीज की महंगी कारें अब इतनी सस्ती मिलेंगी
- LIVE UPDATE: स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ी हर ख़बर
- फूलों पर मंडराने वाली मधुमक्खियां अब ढूंढेगी बारुदी सुरंग
- देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











