19 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

KBC में जीते थे एक करोड़, अब दे रहे हैं ट्यूशन

27 नवंबर 2012
CNN-IBN

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

पटना। अगर कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठना आपका सपना रहा है तो बिहार जाएं। इस गेम शो में एक करोड़ की राशि जीत चुके
अनिल कुमार सिन्हा लोगों को हॉट सीट पहुंचाने के लिए ट्यूशन पढ़ा रहे हैं। इस गेम शो में एक करोड़ की राशि जीतने के बाद अनिल ने सोचा था कि अगर वह एक करोड़ रुपए की राशि जीतकर जाते हैं तो वह लोगों को हॉट सीट पहुंचाने तक मदद करेंगे।

अनिल को बेतहाशा मैसेज आए जा रहे थे कि केबीसी की हॉट सीट आखिर पहुंचा कैसे जाए। अनिल ने इसके बाद एक कोचिंग सेंटर खोला जिसका नाम रखा गया केबीसी कोचिंग सेंटर। अनिल ने कहा कि सेंटर खोलने के लिए बिहार से अच्छी जगह नहीं हो सकती थी।

ज्ञात रहे कि बिहार से अनिल ही नहीं मोतिहारी के सुशील कुमार ने भी पांच करोड़ रुपए जीते थे। बैंक कर्मचारी अनिल की जिंदगी केबीसी के शो ने बदल कर रख दी थी और उनकी कोचिंग सेंटर में भी एक अच्छी खासी भीड़ आ रही है जो हॉट सीट तक पहुंचना चाहती है।

अनिल को इस कोचिंग सेंटर में सफलता जल्द ही मिल गयी। अनिल के पांच छात्र अब तक केबीसी की हॉट सीट तक आ चुके हैं। यही नहीं अनिल दो किताब भी लिख रहें हैं करोड़पति कैसे बनें और केबीसी की एबीसी जो अगले साल बुक स्टेंड्स पर दिख सकेंगी।

गजब, कश्मीर की वादियां, रणबीर की बाहों में दीपिका

रात भर क्यों सो न सके अमिताभ बच्चन?

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 7 वोट मिले

पाठकों की राय

19 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
देखें, परिणीति करेंगी प्रियंका से कॉम्पटीशन
देखें, परिणीति करेंगी प्रियंका से कॉम्पटीशन
देखें, .....और कौन-कौन थे सट्टेबाजों के नजर में?
देखें, .....और कौन-कौन थे सट्टेबाजों के नजर में?


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.