12 दिसम्बर 2012
इंडो एशियन न्यूज सर्विस
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
मुंबई। मशहूर सितार वादक पंडित रविशंकर के निधन से गमगीन बॉलीवुड ने उन्हें 'राष्ट्रीय संपदा' और 'भारतीय शास्त्रीय संगीत का मुख्य दूत' करार दिया। साथ ही उन्हें भारतीय वाद्य यंत्र सितार को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए धन्यवाद दिया।
बॉलीवुड की विभिन्न हस्तियों ने पंडित रविशंकर के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर का सहारा लिया।
पढ़ें: पंडित रविशंकर के निधन पर क्या बोला बॉलीवुड;
ए आर रहमान
संगीतकार ए आर रहमान ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत ने अपना मुख्य दूत और देश के भारत रत्न को खो दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
प्रियंका चोपड़ा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लिखा कि संगीत के एक युग का अंत हो गया। इस साल हमने कई महान हस्तियों को खोया। पंडित रविशंकर के परिवार के प्रति मेरी संवेदना।
करण जौहर
करण जौहर ने कहा कि पंडित रविशंकर ने ही शास्त्रीय संगीत को शाश्वत बनाया।
महेश भट्ट
महेश भट्ट के मुताबिक, पंडित रविशंकर राष्ट्रीय सम्पदा थे, जो हमें हमेशा के लिए छोड़कर चले गए। लेकिन उनका संगीत दुनिया में हमेशा गूंजता रहेगा।
कैलाश खेर
कैलाश खेर ने लिखा कि पंडित रविशंकर संगीत के पर्याय बन गए थे। उन्होंने भारतीय वाद्य यंत्र सितार को प्रतिष्ठा एवं गर्व के साथ अंतर्राष्ट्रीय बताया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
अनुपम खेर
अनुपम खेर ने लिखा कि पंडित रविशंकर ने हमारी आत्मा के लिए सितार बजाया। उनके संगीत ने हमें सुकून दिया। उनकी मुस्कान उनके संगीत की ही तरह बहुत खूबसूरत थी।
राहुल बोस
राहुल बोस ने लिखा कि पंडित रविशंकर के निधन के साथ ही एक युग का अंत हो गया। पहली बार उन्हें वर्ष 1980 में सुना था, जब मैं छोटा था।
मधुर भंडारकर
मधुर भंडारकर ने अपने शोक संदेश में कहा कि पंडित रविशंकर महान प्रतिभा थे। वह हमेशा याद किए जाएंगे। ईश्वर उनके परिवार को ताकत दे।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- राहुल गांधी बोले, ‘मुझे मां की तरह नरम मत समझना’
- मोदी पर भड़कीं सुषमा का मीटिंग से वॉकआउट
- देखें, आडवाणी ने मोदी को हटा किसको चुना
- BCCI चीफ श्रीनिवासन, समलैंगिक बेटे के बीच पुराने-नये विवादों की पूरी कहानी
- आतंकियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान शहीद
- देखें, वो ‘ब्रेव लेडी’ जो लंदन में आतंकियों से भिड़ी
- चीनी कैथोलिकों को भयमुक्त धार्मिक कार्य करने दें : पोप
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- ब्रिटिश सैनिक का सिर काटने वाले आतंकियों से जा भिड़ी वो ‘हिम्मतवाली’
- उप्र में प्रबंधन गुरु सिखाएंगे पुलिसकर्मियों को टीम भावना
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- LIVE UPDATE: IPL फिक्सिंग से जुड़ी पल-पल की ख़बर
- देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
- IPL 6: कौन चमकेगा, नीता का जॉनसन या शिल्पा का वॉटसन?
- यूपी@47: जला देने वाली गर्मी पड़ रही है
- विंदू ने कटा दी नाक, IPL स्पॉट फिक्सिंग से बॉलीवुड भी नाराज!
- एयरटेल के बाद बंद हो सकती है आइडिया की 3जी
- IPL spot fiixing: विंदू बने थे असद रऊफ के ‘लव गुरु’
- लौटी बाजारों की रौनक, सेंसेक्स 30 अंक ऊपर बंद
- संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
- देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











