10 जनवरी 2013
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
बिग बॉस सीजन-6 में हाल में बाहर आई प्रतियोगी सपना भावनानी के लिए बिग बॉस का ये सीजन खासा मायने रखता है। सपना की मानें तो बिग बॉस के घर में ही उसे कॉर्स्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी, गुलाबी गैंग की संस्थापक संपत पाल जैसे कई सामाजिक कार्यकर्ताओं से मिलने का मौका मिला। वहीं सपना बिग बॉस के कई प्रतियोगियों के बारे में खुलकर बोली, फिर वो राजीव पॉल हो या सना खान, दिलनाज हो या इमाम। बिग बॉस प्रतियोगी सपना भावनानी ने इन डॉट कॉम हिन्दी के ऑफिस में संपादक निमिष कुमार से बात की और इन डॉट कॉम हिन्दी के पाठकों से बिग बॉस हाउस के अपने अनुभव बांटें।
हिन्दी इन डॉट कॉम- बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद आपका पहला रियेक्शन? कैसा रहा बिग बॉस सीजन-६ का सफर?
सपना भावनानी- वॉव...मजा आ गया...मैं पिंजरे से बाहर हूं। बिग बॉस में असीम से मिली। संपत पाल जी से मिली। इन लोगों से मिलकर अच्छा लगा। ये वो लोग थे, जिनके साथ मैं अपने आप को मैंटली कहीं कनेक्ट करती हूं। बाकी के बारे में मत पूछना। (हंसते हुए) बिग बॉस हाउस तो पूरा एक ‘मेड हाउस’ बन गया था। एंड प्लीज, वो राजीव, सना, दिलनॉज और बाकी उन लोगों के बारे में मत पूछना। माय गॉड, सब के सब एक से बढ़कर नमूने थे।
हिन्दी इन डॉट कॉम- कौन बिग बॉस-६ का विजेता हो सकता है? और बाकी क्यों नहीं?
सपना भावनानी- मैं तो चाहती थी कि असीम भैया को बिग बॉस जीतना चाहिए था। वो ही बिग बॉस का टाइटल डिर्सव करते थे। लेकिन देखो, (चिल्लाते हुए) बिग बॉस में अच्छे लोगों का तो कोई प्लेस है ही नहीं। संपतजी थी जिन्हें बिग बॉस जीतना चाहिए था।
अब जो बचे है उनमें मेरी गेसिंग है कि इमाम बिग बॉस-६ जीत सकता है, क्योंकि इमाम अलग छे। वो जैसा है वैसा ही दिखता है, वैसा ही बिहेव करता है। हां ये बात और है कि इमाम भी कभी-कभी थोड़ा ज्यादा हो जाता था। बाकी क्यों नहीं जीतेंगे? तो वो पति-पत्नी-वो वाला ड्रामा बहुत बोरिंग हो गया है। प्लीज, गीव मी ए ब्रेक। राजीव-दिलनाज-सना। वो तीनों का अलग ही ड्रामा है। सना क्या है? कभी एक लड़के से चिपकती है, कभी दूसरे से। कभी विशाल के साथ गेम खेला तो कभी राजीव के साथ दिखती है। सना का तो गेम लगता है लड़के पटाओ और गेम में रहो। उर्वशी तो माताजी की भैंस हैं।
हिन्दी इन डॉट कॉम- आप महिला सशक्तिकरण की बात करती हैं, और नहीं चाहती कि एक औरत बिग बॉस-६ जीते?
सपना भावनानी- मैं जरुर चाहती हूं कि कोई औरत बिग बॉस का खिताब जीते,लेकिन औरत ऐसी हो जो लोगों को कोई मैसेज दे सके। आपको क्या लगता है कि सना जैसी को मैं विश करुं कि वो बिग बॉस जीते। जिसका तो गेम ही है लड़के पटाओ और गेम में बने रहो। फिर उसके लिए चाहे जो करना पड़े। फिर राजीव जैसा लूजर ही क्यों ना हो।
और उर्वशी, सॉरी, लेकिन वो भी कम नहीं है। मैं तो चाहती थी कि संपत पाल जैसी महिला को बिग बॉस जीतना चाहिए था।
हिन्दी इन डॉट कॉम- आपको क्यों लगता है कि बिग बॉस प्रतियोगी राजीव पॉल ‘लूजर’ है?
सपना भावनानी – (जोर देते हुए) क्योंकि वो एक लूजर है। राजीव पॉल एक बहुत बड़ा लूजर है। खुद को मालूम नहीं क्या समझता है। वो सोचता है कि वो शहंशाह है, बादशाह है, लेकिन वो लूजर है। (गुस्से में) आपने सुना वो महिलाओं के बारे में, गे-लेस्बियन कम्युनिटी के बारे में, हिजड़ा कम्युनिटी के बारे में कैसे बात करता है। (चिल्लाते हुए) वो कौन होता है ये बोलने वाला कि एक चालीस साल की औरत के पास कोई ऑप्शन नहीं होता है? मैं उस लूजर को बताना चाहती हूं कि एक चालीस साल की औरत के पास बहुत से ऑप्शन होते हैं। मैं इसीलिए कहती हूं कि राजीव बहुत बड़ा लूजर है।
हिन्दी इन डॉट कॉम- उर्वशी को ‘माताजी की भैंस’ क्यों कहती हैं?
सपना भावनानी- अरे वो तो बड़ी मजेदार स्टोरी है। जब माताजी (संपतपाल) बिग बॉस के घर में थीं तो बोलती थी कि हमारी भैंसों का नाम हम सना और करिश्मा रखेंगें। इतनी सुंदर बिटियांएं है, बिलकुल सीधी। अब माताजी को नहीं मालूम था कि कौन कितना सीधा है? लेट इट बी। (जोर देते हुए) तब मैंने माताजी को कहा कि आपकी यदि कोई मोटी भैंस हो, एकदम मारने वाली, तो उसका नाम उर्वशी रख देना। मैने माताजी को बोला-माताजी आप अपनी एक भैंस का नाम उर्वशी भी रखना। तभी से मैं उर्वशी को ‘माताजी की भैंस’ कहती हूं। अब बताओ है ना वो माताजी की भैंस?
हिन्दी इन डॉट कॉम- और ये राजीव-दिलनॉज-सना को ‘पति-पत्नी और वो का ड्रामा’ कहना?
सपना भावनानी- मैंने क्या गलत बोला। वो इसी कारण शो में हैं। फाइनल तक पहुंच गए हैं। सना को एक्टिंग आती है क्या? बस यही एक्टिंग आती है- कभी इस लड़के को पटाओ, कभी उस लड़के को पटाओ। इसके अलावा उसको कुछ नहीं आता।
और राजीव तो फुलटाइम का एक्टर है। सारे वक्त बस एक ही बात। बहुत इरिटेटिंग है। और हर वक्त डेलू-डेलू करते रहना। मालूम नहीं डेलनॉज उसकी ये सब नॉनसेंस क्यों झेलती है? कम ऑन राजीव, अब डेलनॉज को चेस करना छोड़ दो। उसे भी जीने दो औऱ खुद भी अपनी लाइफ जीओ।
हिन्दी इन डॉट कॉम- तो क्या आपको लगता है राजीव-डेलनॉज-सना को वो सब एक पहले से तैयार ड्रामा है? सब कुछ स्क्रिप्टेड है?
सपना भावनानी- मैं नहीं जानती कि उनका ऐसा कोई प्लान है या नही? लेकिन रियली लगता है तो है कि वो जानते है कि ऐसे ड्रामे से वो शो में रहेंगे। और देखों ना, वो तीनों इतने हफ्तों तक शो में बने रहे। वरना आपको लगता है कि सना में इतना ग्रे मेटर है कि वो शो में इतने हफ्तों तक सरवाईव कर पाती? राजीव जैसा लूजर फाइनल तक पहुंच पाता?
हिन्दी इन डॉट कॉम- आप बार-बार डेलनॉज को झूठा कहती हैं, स्टेज पर भी सलमान ने जब आपसे डेलनॉज के बारे में पूछा तो आप ‘भारतमाता’ ‘भारतमाता’ कहते हुए डेलनॉज का मजाक उड़ा रहीं थीं?
सपना भावनानी- वो भारतमाता टाइप से बिहेव कर रही थी, शो के शुरु से। मुझे ऐसी औरतों से नफरत है जो खुद को बेचारी बनाकर रखती हैं। हम औरतों को तरस नहीं चाहिए, डेलनॉज की तरह। वो क्यों उस लूजर राजीव के हाथों बेवकूफ बन रही है? (गुस्से में) शादी टूट गई, तलाक हो गया और अब वो इतने साल बाद डेलू-डेलू करके फुटेज ले रहा है।
हमेशा सबसे दोस्ती रखने की कोशिश करना। वो ज्यादा ही भारतमाता बनने की कोशिश करती है। ये फेक है। मै कहती हूं डेलनॉज जो अपने दिल में है वो बताओ। जो हो वो रहो।
हिन्दी इन डॉट कॉम- असीम-सपना का रिश्ता क्या था? कई बार दर्शकों को लगा कि सपना उस दिनों असीम से रोमांटिकली जुड़ गई थीं?
सपना भावनानी- ओ प्लीज़....ऐसा कुछ नहीं है...ऐसा होता तो मैं उन्हें असीम भैय्या क्यों कहती? असीम बहुत अच्छे हैं। कोई उन्हें समझ नहीं सकता। देखना एक दिन असीम इस देश को बदल देंगे। देखना पॉलिटिकली एक दिन असीम इस पूरे देश को एक नई दिशा देगा। उसे थोड़ा समय तो दो। असीम का ऐसे बिग बॉस के टाइटल जीतने से क्या होगा? मेरे, असीम जैसों के लिए बिग बॉस जैसे शो नहीं हैं। इनमें तो गंदे ही लोग रहते हैं।
हिन्दी इन डॉट कॉम- आप गुलाबी गैंग की मुखिया संपत पाल से इतनी प्रभावित हैं, लेकिन उन्होंने जिस तरह से बिग बॉस के घर में झूठ बोला और फिर उसका खुलासा हुआ, उसके बारे में आप क्या कहती हैं? क्या आपको संपत पाल पर गुस्सा नहीं आया, आपका दिल जो तोड़ दिया?
सपना भावनानी- वो बहुत बुरा हुआ था। मैं संपत पाल जी का बहुत रिस्पेक्ट करती हूं, लेकिन वो जो सारा एपिसोड था, वो बहुत बुरा था। मालूम नहीं उन्होंने ऐसा क्यों किया था? लेकिन मैं उसे एक छोटी बात मानकर भूल गई। यही गलत है कि आप जो उपदेश देते हैं उस पर अमल भी करें।
हिन्दी इन डॉट कॉम- बिग बॉस के बाद अब क्या?
सपना भावनानी- असीम के साथ मिलकर स्कूल ऑफ एक्टिविस्ज़म खोलूंगी। संपत पाल जी की गुलाबी गैंग का शहरी चैप्टर मुंबई में खोलूंगी। एक म्युजिक एलबम भी सोच रही हूं संपत जी के गीतों का।
Exclusive- आशका बोली, ‘संतोष तो सड़कछाप आशिक है’
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
पाठकों की राय
20 मई 2013
Jan 11, 2013
बिग बॉस आप सब घर बालो को बताना चाहते हे आज घर मे कई सदसे तेल लगते और लग बाते पाये गये और तो और कई मूठ मरते देखे गया बिग बॉस आप सब को सुँचता करते हे इस तरह का बिबहार करना बिग बॉस को सोभा देता हे मगर जिस तरह आप सब जानते हे ये एक फेमली शो हे इस तरह की हरकत रात को न्ही की जाए कोय की रात को मा बाप के सोने के बाद बच्चे इसे लिव देखते हे
big boss bigboss ka ghar
- देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
- रेलवे घूसकांड: CBI अफसर ने ही लीक की थी छापे की खबर
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- बिहार में छाए हल्के बादल, बारिश के आसार
- भोपाल में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार
- अमित शाह के जरिए यूपी में मोदी की एंट्री
- जगन मामले में 2 मंत्रियों का इस्तीफा
- ललितपुर मामला: न्यायालय में आरोपी की पेशी आज
- मनमोहन की चीनी पीएम को दो टूक, लद्दाख में क्यों घुसी चीनी सेना
- बनारस के मंदिर में सजती है संगीत बैठकी
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
- आज का हॉट गॉसिप: बोलीं दीपिका, बदसूरत हूं मैं!
- रेलवे घूसकांड: CBI अफसर ने ही लीक की थी छापे की खबर
- बेटी को सजाने-संवारने में व्यस्त बेकहम
- प्रियंका की ‘दुश्मन बहन’ को बनना है प्रियंका जैसा!
- क्ले कोर्ट के बादशाह ने फिर मारी बाजी, फेडरर पस्त
- ‘सेक्स वर्कर’ बनेंगी पाक अभिनेत्री वीना मलिक
- टैक्स चोरी में फंसी इंफोसिस, देने होंगे 582 करोड़ रु
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- बिहार में छाए हल्के बादल, बारिश के आसार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











