19 फरवरी 2013
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों काफी फिट और फास्ट नज़र आ रहे हैं। वो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में फिल्म सत्याग्रह की शूटिंग कर रहे हैं और शूटिंग से जुड़ी पल पल की खबर और तस्वीरें खुद फेसबुक और टि्वटर पर डाल रहे हैं। कहा जा रहा है कि बिग बी इस फिल्म में अन्ना की भूमिका में होंगे तो वहीं अजय देवगन भी अरविंद केजरीबाल की भूमिका में नजर आएंगे।
बिग बी ने पहले तो सरकार बन कर किया राज, लेकिन अब बच्चन साहब को लगता है कि अब तो सत्याग्रह से बात बनेंगी। जी हां, ये वापसी है एक अवतार की, वो रूप जो अमिताभ बच्चन ने 2005 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म सरकार में धरा था। बड़े परदे पर बच्चन का वही अक्स फिर प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह में नजर आने वाला है। फिल्म सत्याग्रह में बच्चन के बालों की वही चमकीली सफेदी, वही ऐनक, शॉल ओढ़ने और अभिवादन का वही अंदाज है। सब कुछ सरकार जैसा पर सिर्फ सूरत बदली है।
खूनखराबे और राजनीति की सरकार चलाने वाला ये चेहरा अब अहिंसा की मूरत बन गया है और शायद इसीलिए इस बार चेहरे पर सरकार वाला गुस्सा नहीं बापू वाली नरमी है। इन दिनों भोपाल में शूट हो रही ‘सत्याग्रह’ यूं तो लोकतंत्र में आम आदमी की बुलंद होती आवाज का रिफ्लेक्शन होगी। ये कहा जा रहा है कि फिल्म पिछले साल हुए भ्रष्टाचार विरोधी आन्दोलन को सिनेमाई नजरिए से दिखाएगी। दर्शकों को बच्चन में अन्ना हजारे की छवि दिखाई देगी तो अजय देवगन में अरविन्द केजरीवाल की। सत्याग्रह नए जमाने के लिए एक सवाल भी है और देखना है कि एंग्री सरकार का रूप बदल कर बच्चन इस नए सफ़र में कौन सी क्रांति करते हैं?
देखें, टीवी सीरियल में बिग बी का अवतार
आज का हॉट गॉसिपः बिग बी ने किसके लिए खोले ‘प्रतीक्षा’ का द्वार
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- सुनें, PM के लिए सुषमा स्वराज ये क्या बोलीं
- डॉक्टर कुटनिस के द्वार पहुंचे चीन के प्रधानमंत्री
- सुषमा बोलीं, नहीं देखा इतना ‘बौना’ प्रधानमंत्री
- भारत, अमेरिका कानून प्रवर्तन के मुद्दों पर सहयोग को सहमत
- खालिद को पेशी पर ले जाने वाले 9 पुलिसकर्मी निलंबित
- मप्र में बनेगा कारीगर आयोग
- बिहार में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार
- IN.COM Poll: 79% राहुल नहीं हासिल कर पाएंगे पिता राजीव गांधी जैसा मुकाम
- गाजियाबाद में एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या
- मप्र में भीषण गर्मी, 3 की मौत
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- IPL spot fixing: बांगलादेशी जिसने IPL खेला ही नहीं वह करता है...
- IPL Spot Fixing की फांस में बीसीसीआई चीफ का दामाद भी, विंदू के साथ था उठना-बैठना
- BLOG: कहीं फिक्स तो नहीं दिल्ली-मुंबई पुलिस का ‘IPL मैच’?
- IPL Spot Fixing: कौन हैं BCCI अध्यक्ष के दामाद?
- IPL6: द्रविड़ की स्ट्रेट ड्राइव या स्टेन की यॉर्कर?
- देखें, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घूस लेते DGP
- रॉकस्टार बेटे को ‘आवारा’ बनाने पर उतारु ऋषि कपूर
- ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ देव अब बनेंगे महान गणितज्ञ
- शुरू होगी हाई-स्पीड वाली रिलायंस की 4जी सर्विस
- मस्त-मस्त गर्ल रवीना कर रही हैं वापसी लेकिन...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











