12 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस/आईबीएन-7
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
मुम्बई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने पेट के अपने दो सफल ऑपरेशन के बाद शनिवार को सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर ट्वीट कर प्रशंसकों को अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। महानायक ने शुभकामनाओं के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद दिया।
सेवेन हिल्स अस्पताल में शनिवार सुबह अमिताभ के पेट का ऑपरेशन बिना किसी परेशानी के हुआ। वर्ष 1982 की फिल्म 'कूली' की शूटिंग के दौरान अमिताभ को पेट में चोट लगी थी जिसकी वजह से उन्हें पेट में दर्द की शिकायत थी।
ट्विटर पर अमिताभ ने कहा, "पेट में दो ऑपरेशन होने के चलते ज्यादा समय लगा..दर्द हो रहा है, लेकिन दर्द के बिना जीवन में कुछ हासिल करना अच्छा नहीं है।"
69 वर्षीय अभिनेता ने कहा, "अस्पताल से लौटने के लिए..आपने प्रार्थनाएं की इसके लिए मैं धन्यवाद करता हूं.. आपका प्रेम एवं शुभकामनाएं हमेशा असर दिखाती हैं, इसे मैं कभी चुकता नहीं कर सकूंगा।"
उधर, ताजा खबरों के अनुसार अमिताभ बच्चन को आज अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। शनिवार को करीब 3 घंटे की सर्जरी के बाद अमिताभ फिलहाल अस्पताल में आराम कर रहे हैं। ऑपरेशन के बाद अमिताभ ने देर शाम ट्विट कर लोगों को शुभकामनाएं देने के लिए शुक्रिया किया।
सदी के महानायक अमिताभ के पेट की सर्जरी सफल रही और हो सकता है कि बिग बी को आज अस्पताल में छुट्टी मिल जाए। मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में शुक्रवार देर रात अमिताभ को भर्ती कराया गया था। और सुबह के तकरीबन साढ़े 9 बजे उन्हें सर्जरी के लिए ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया। दरअसल अमिताभ को भोजपुरी फिल्म गंगादेवी की शूटिंग के वक्त पेट मे तकलीफ महसूस हुई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें पेट की सर्जरी कराने की सलाह दी।
पहले ही अमिताभ ने अपनी सर्जरी के बारे में अपने ब्लॉग पर लिखा था। उनके ब्लॉग से तो यही लग रहा था कि वे सर्जरी को लेकर थोड़ा नर्वस है, लेकिन 7 हिल्स अस्पताल के डॉक्टरों की मानें तो अमिताभ अपने ऑपरेशन को लेकर बिल्कुल नर्वस नहीं थे। सर्जरी के दौरान पूरा बच्चन परिवार बिग बी के साथ मौजूद था।
गौरतलब है कि फिल्म 'कूली' की शूटिंग के दौरान 1982 में बिग बी को चोट लगी थी। इसके चलते उन्हें कई महीनों तक अस्पताल में ही रहना पड़ा। लेकिन 30 साल पुरानी इस चोट के दर्द ने अब भी बिग बी को परेशान कर रखा है। उनके पेट की ये तीसरी सर्जरी है। इससे पहले भी साल 2005 में अमिताभ के पेट की सर्जरी हुई थी।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 10 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
- आइसक्रीम के लिए हेलीकॉप्टर समुद्रतट पर उतार दिया!
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.