12 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
मुम्बई। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने शनिवार को बताया कि उनके पिता की पेट की सर्जरी अच्छे से सम्पन्न हो गई है और अब वह अस्पताल के कमरे में आराम कर रहे हैं।
अभिषेक ने यहां सेवनहिल्स अस्पताल में संवाददाताओं से कहा, "'कुली' (1982) की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लगी थी और इसी वजह से उन्हें पेट में दर्द की शिकायत थी। अब उनका ऑपरेशन हो गया है। सर्जरी दो से तीन घंटे तक चली। यह आराम से सम्पन्न हो गई।"
उन्होंने कहा, "उन्हें ऑपरेशन थियेटर से बाहर अस्पताल के कमरे में लाया गया है। ऑपरेशन सफल रहा, अब वह डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।"
उनके स्वास्थ्य की देखरेख कर रहे चिकित्सकों ने पहले बताया कि 69 वर्षीय अमिताभ सर्जरी के लिए ऑपरेशन थियेटर जाने से पहले खुश थे।
अमिताभ को सुबह नौ-साढ़े नौ बजे सर्जरी के लिए ले जाया गया था और उनका परिवार उनके साथ था।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 7 वोट मिले
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
- आइसक्रीम के लिए हेलीकॉप्टर समुद्रतट पर उतार दिया!
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











