22 मई 2012
अब भी तकलीफ में हैं अमिताभ बच्चन

14 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के एप्स पर भी देखें

नई दिल्ली।
महानायक अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया है कि पेट की सर्जरी कराने के बाद बावजूद दर्द से परेशान हैं।

अमिताभ ने सोमवार रात वेबसाइट 'बिगबी डॉट बिगअड्डा डॉट कॉम' पर लिखा, "सुबह बहुत अच्छी नहीं रही। जिस जगह ऑपरेशन हुआ है, वहां बहुत दर्द है। लेकिन उसे सहन कर रहा हूं। पूर्व में दर्द सहन करने की क्षमता संतोषजनक थी।"

उन्होंने कहा, "चिकित्सकों को तुरंत बुलाया गया और पट्टी व दर्दनाशक दवाओं में बदलाव के बाद अब कुछ राहत लग रही है। दर्द पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, लेकिन सहन करने योग्य है।"

ऑपरेशन के बाद डैडी एकदम ठीकः अभिषेक

अमिताभ (69) सेवन हिल्स अस्पताल में शनिवार को ऑपरेशन के बाद स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। हालांकि उम्मीद है कि उन्हें मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। उन्होंने अपने चाहने वालों को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

आज होगी अमिताभ के पेट की सर्जरी

"आपकी प्रार्थनाएं और दुआएं मेरे जख्मों के लिए दवा का काम कर रही हैं। आपकी प्रार्थना और व्यक्तिगत त्याग वास्तव में आपकी भावनाओं को मेरे परिवार के सदस्यों की भावनाओं जैसा दर्शाता है। इसलिए मैं आपको दोबारा से धन्यवाद कह रहा हूं।"

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.