22 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

लो, 1.66 करोड़ का टैक्स चुकाने को तैयार हैं बिग बी

09 जनवरी 2013
CNN-IBN

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

छोटे पर्दे का शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में आमदनी के मामले में सर्वोच्च न्यायालय के नोटिस पर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा है कि वे 1.66 करोड़ का टैक्स चुकाने को तैयार हैं। बता दें कि केबीसी में आमदनी के मामले में मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय ने बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को नोटिस भेजा था।

आयकर विभाग की अपील के बाद मिला नोटिस
खबरें यह भी हैं कि आयकर विभाग की अपील के बाद ही बिग बी को यह नोटिस भेजा गया है। इस नोटिस के मुताबिक केबीसी में बिग बी की आय से संबंधित आयकर विभाग की एक अपील पर कोर्ट ने यह नोटिस भेजा है। कोर्ट ने एक अन्य मामले के साथ इसे जोड़ दिया है। मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय ने बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को यह नोटिस भेजा।

क्या थे आरोप?
इनकम टैक्स विभाग का आरोप है कि अमिताभ ने केबीसी की कमाई में से 1.66 करोड़ रुपए टैक्स कम चुकाया है। इनकम टैक्स विभाग की दलीलों पर ही कोर्ट ने अमिताभ को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। इससे पहले भी अमिताभ से जुड़े टैक्स के कुछ मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं। ये मामले करीब 4-5 साल से चल रहे हैं। तब भी इनकम टैक्स विभाग ने अमिताभ पर कम टैक्स देने का आरोप लगाया था। फिलहाल अमिताभ की तरफ से इस नोटिस पर कोई जवाब नहीं दिया गया है।

कमाई के मामले में आगे बिग बी
60 साल की उम्र के अभिनेताओं में कमाई के मामले में अमिताभ बच्चन आज भी भारी पड़ रहे हैं। अमिताभ बच्चन 60 पार की उम्र वाले अभिनेताओं में कमाई के मामले में सबसे आगे पहुंच गए हैं। खबर है कि अमिताभ बच्चन को इस उम्र में एक फिल्म के लिए साढ़े चार से छह करोड़ रुपए मिल रहे हैं। जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर चल रहे ऋषि कपूर को डेढ़ से दो करोड़ और मिथुन चक्रवर्ती को एक करोड़ तक की रकम मिलती है।

आमदनी को लेकर बिग बी को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

लो, ‘मटरू की बिजली..’ के काम आए बिग बी

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, फिक्सिंग के पैसों को श्रीसंत ने कहां उड़ाया
देखें, फिक्सिंग के पैसों को श्रीसंत ने कहां उड़ाया
देखें, विंदू दारा सिंह की हेकड़ी, बोले ‘हां मैंने सट्टा लगाया’
देखें, विंदू दारा सिंह की हेकड़ी, बोले ‘हां मैंने सट्टा लगाया’
देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

सबसे ताजी

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.