22 मई 2012
‘कुली’ की दुर्घटना के कारण ‘पा’ हैं बीमार: अभिषेक

10 फरवरी 2012

इंडो एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के एप्स पर भी देखें

मुम्बई। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन के मुताबिक उनके पिता अमिताभ बच्चन की 1982 में ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान हुई दुर्घटना के चलते ही शनिवार को उनके पेट की सर्जरी होने जा रही है।

अभिषेक ने कहा, "पा की सर्जरी हो रही है। उनकी 1982 में हुई दुर्घटना के चलते ही यह सर्जरी हो रही है। बीते बरसों के दौरान उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। हमें पूरा विश्वास है कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे। वह हमेशा स्वस्थ होकर आए हैं।" उन्होंने बताया कि बिग बी का ऑपरेशन मुम्बई में होगा।

अमिताभ के पेट में तकलीफ, सर्जरी 11 फरवरी को

अमिताभ 26 जुलाई, 1982 को 'कुली' फिल्म के मारधाड़ के एक दृश्य की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। अभिनेता पुनीत इस्सर के साथ फिल्माए गए इस दृश्य के दौरान अमिताभ की आहार नली बुरी तरह जख्मी हो गई थी।

मैं नहीं कर सकता बिग बी का मुकाबला: ह्रितिक

अमिताभ ने अपने ब्लॉग के जरिए अपनी इस सर्जरी के सम्बंध में बताया था। उन्होंने कहा, ".मैं अपने विस्तृत परिवार को बताना चाहता हूं कि 11 फरवरी की सुबह मेरी सर्जरी होनेवाली है। मैं अपने स्वास्थ्य के सम्बंध में ज्यादा कुछ नहीं बताना चाहता लेकिन मुझे विश्वास है कि मेरा विस्तृत परिवार मुझे ऐसा कराने देगा।"

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 7 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.