11 अक्टूबर 2012
hindi.in.com
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। सदी के महानायक गुरुवार को 70 साल के हो गए। इस मौके पर पूरे देश ने उनको बधाई दी। उनके घर के बाहर बधाई देने वालों का ताता लगा रहा। उनके मित्र अमर सिंह ने भी बिग बी को जन्मदिन की बधाई दी। लेकिन इस मौके पर अमर सिंह भावुक दिखे।
उन्होंने कहा कि बर्थ डे पार्टी में मुझे क्यों नहीं बुलाया गया ये बच्चन परिवार ही बता सकता है।
अमर सिंह से जब अमिताभ बच्चन के जन्म दिन पर आयोजित पार्टी में शिरकत नहीं करने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई देता हूं।
अमर ने कहा कि उनके जन्म दिन पर एक हजार लोग बुलाए गए थे, उसमें मैं क्यों नहीं गया। इस प्रश्न का उत्तर बच्चन परिवार से कीजिए।
इस मौके पर अमर सिंह ये कहना नहीं भूले कि...गरजपरस्त जहां में वफा की उम्मीद न कर…ये वो सय है जो बना है किसी और जहां के लिए...। एक कहावत है कि सुख के सब साथी दुख में न कोई। मेरे राम तेरा नाम दूजा न कोई। आज उनके सुख का दिन है। सुख के सभी साथी हैं। मुझे इस बात की खुशी है कि मैं उनके दुख का साथी रहा हूं। ये कहने का दुस्साहस मैं इसलिए कर रहा हूं कि बार-बार लगातार अपने बयानों में विभिन्न चैनलों को उन्होंने कहा है कि अगर अमर सिंह न होते तो सदी का महानायक मुंबई की सड़कों पर टैक्सी चला रहे होते। हालांकि मैं ऐसा न कहता हूं न ऐसा सोचता हूं न ऐसा मानता हूं। मेरा मानना है कि मैंने उनको प्रेम दिया, स्नेह दिया।
अमर सिंह ने कहा कि अमिताभ का दुख मेरा दुख था। उनके दुख को अपना दुख समझ के उनके साथ खड़ा रहा। उनका 70वां जन्मदिवस है और मैं उनको बधाई देता हूं।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
- बारिश से देश का बुरा हाल, पहाड़ों से मैदानों तक सब पानी-पानी
- मनमोहन ने 5वीं बार ली राज्यसभा सांसद की शपथ
- चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट में फेरबदल करेंगे PM
- उत्तराखंड में बादल फटा, 50 लापता
- भाजपा में अटल-आडवाणी युग समाप्त : नीतीश
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल सोमवार शाम को संभव
- खादी को बढ़ावा देने का ग्रामोद्योग विभाग का नायाब तरीका
- नीतीश बोले, ‘प्रोटोकॉल था इसलिये की मोदी की तारीफ’
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- cricket quiz 5: इनमें से किस टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी कभी नहीं जीती ?
- एडिट पेज: मोदी हो या आडवाणी, राजनीति में ये वक्त-वक्त की बात है!
- cricket quiz 1: पहला खिलाड़ी जिसे तीसरे अंपायर ने LBW आउट दिया?
- cricket quiz 2: वन डे में इंग्लैंड का सबसे सफल गेंदबाज कौन है?
- एडिट पेज: क्या ज़िया खान जैसी लड़कियां अपनी बेवकूफियों के चलते मरती हैं?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- RBI से बेपरवाह बाजार, सेंसेक्स 142 अंक ऊपर बंद
- देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
- देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
- चूहों में होते हैं यादाश्त बढ़ाने वाले केमिकल
- लिंग परीक्षण कराकर फंस गये शाहरुख खान?
- ‘मिल्खा सिंह’ फरहान के कोच बने युवराज के पिता
- पीटरसन उबरे चोट से, खेल पाएंगे ऐशेज
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











