facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
मुंबई। सुस्त और ठन्डे प्रमोशन के बीच अक्षय कुमार की फिल्म ‘जोकर’ शुक्रवार को रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। ‘जोकर’ फिल्म को लेकर बड़े बड़े दावे किए जा रहे थे। जबकि फिल्म के प्रमोशन से खुद अक्षय कुमार ने ही मुंह मोड़ लिया थे। अक्षय कुमार, शिरीष कुंदर से रूठे हुए हैं।
फिल्म दर्शकों की अदालत में पहुंचे इससे पहले ही अक्षय कुमार ने अपना पल्ला झाड़ लिया। वो फिल्म प्रमोशन से दूर रहे। सोनाक्षी ने भी हाथ खड़े कर दिए। नतीजा ये हुआ कि लोगों में जोकर नाम की इस फिल्म का क्रेज ही नहीं रहा। जोकर रिलीज होने से पहले ही आपसी इगो-क्लैश का शिकार हो गई। नतीजा थियेटर खाली नजर आ रहे हैं और दर्शक निराश।
दरअसल जोकर के बिखरने की कहानी अक्षय कुमार और शिरीष कुंदर के बीच वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा है। वही अक्षय कुमार जिन्होंने फिल्म ‘जान-ए-मन’ के समय शिरीष का पूरा साथ दिया था आज जोकर को याद भी नहीं करना चाहते हैं। असल में खतरों के खिलाड़ी का गुस्सा जोकर बनने के समय से ही अंदर अंदर भड़क रहा था। वजह कई थी।
पहली वजह थी फिल्म ‘जोकर’ 3डी में शूट नहीं की गई। अक्षय कुमार ने जोकर इसलिए साइन की थी कि ये बच्चों को ध्यान में रख कर बनाई जा रही थी और थ्री डी फॉर्मेट में शूट की जाएगी। बाद में शिरीष ने अपना फैसला ही बदल दिया और कहा कि वो शूटिंग के बाद फिल्म को थ्री डी में कन्वर्ट करेंगे। अक्षय एक नया एक्सपीरियंस चाहते थे जो उन्हें जोकर में नहीं मिला।
‘जोकर’ के प्रमोशन से क्यों दूर रहे अक्षय कुमार?
दूसरी वजह बेकार स्पेशल इफेक्टस हैं। अक्षय चाहते थे कि फिल्म को हॉलीवुड स्टाइल का लुक मिले। विजुवल इफेक्ट्स ऐसे हों कि लोग कहे कि जोकर हॉलीवुड फिल्मों की टक्कर ले सकती है। फिल्म ‘ट्रांसफार्मर’ की डबिंग करते वक्त अक्षय के हॉलीवुड वालों से अच्छी दोस्ती हो गई। जिसका इस्तेमाल अक्षय जोकर के लिए करने को तैयार थे, लेकिन शिरीष यहां भी अड़ गए और स्पेशल इफेक्ट्स के लिए अपना दिमाग लगाया।
तीसरी वजह अक्षय की गाने पर आपत्ति। शिरीष कुंदर ने चित्रांगदा सिंह से फिल्म में एक आइटम सांग कराया, जिसके बोल को लेकर विवाद भी हुआ।अक्षय शुरू से ही इसके खिलाफ थे। उनका तर्क था कि बच्चों को ध्यान में रख कर बन रही फिल्म में चित्रांगदा के तड़क भड़क वाले डांस की जरुरत ही क्या है?
चौथी वजह फीकी एडिटिंग। दोनों के बीच चल रही खटपट ‘एडिटिंग’ को लेकर खुल कर सामने आ गई थी। अक्षय अपनी आदत के मुताबिक फिल्म की एडिटिंग में बदलाव चाहते थे और पेशे से एडिटर शिरीष को ये जरा भी गंवारा नहीं था। कहते हैं कि बस इसी वाकये के बाद से अक्षय ने तय कर लिया था कि वो जोकर से दूर ही रहेंगे।
अक्षय के बुरी तरह से डूब रहे करियर में अभी पिछले साल ही बहार आई है। ‘देसी बॉयज’ और ‘हाउसफुल -2’ से अक्षय की गाड़ी फिर चल पड़ी और ‘राऊडी राठौर’ से तो अक्षय ने रफ्तार हीं पकड़ ली। इसलिय अक्षय चाहते थे कि ‘जोकर’ के जरिए वो बॉलीवुड में फिर से अपना सिक्का जमा दें। सलमान के टाइगर की बराबरी ना सही, लेकिन टक्कर तो जरुर दी जाए। लेकिन शिरीष के दबंगई के चलते इस बार खिलाड़ी की एक नहीं चली। प्रमोशन से दूर हुए तो शिरीष की पत्नी फरहा ने कमान संभाली लेकिन अक्षय भी जानते थे कि उनके बिना जोकर का कुछ होने वाला नहीं है।
फरहा ने मामला रफा दफा करने की पुरजोर कोशिश की लेकिन अक्षय-सोनाक्षी फिल्म के प्रमोशन में कहीं एक साथ नहीं दिखे और आखिरकार ‘जोकर’ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई।
ये भी पढ़ें
‘जोकर’ से जुड़ी सारी खबरें यहां देखें
‘जोकर’ के सांइटिस्ट अक्षय होंगे ‘टाइगर’ का जवाब?
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
- बारिश से देश का बुरा हाल, पहाड़ों से मैदानों तक सब पानी-पानी
- मनमोहन ने 5वीं बार ली राज्यसभा सांसद की शपथ
- चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट में फेरबदल करेंगे PM
- उत्तराखंड में बादल फटा, 50 लापता
- भाजपा में अटल-आडवाणी युग समाप्त : नीतीश
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल सोमवार शाम को संभव
- खादी को बढ़ावा देने का ग्रामोद्योग विभाग का नायाब तरीका
- नीतीश बोले, ‘प्रोटोकॉल था इसलिये की मोदी की तारीफ’
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- cricket quiz 5: इनमें से किस टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी कभी नहीं जीती ?
- एडिट पेज: मोदी हो या आडवाणी, राजनीति में ये वक्त-वक्त की बात है!
- cricket quiz 1: पहला खिलाड़ी जिसे तीसरे अंपायर ने LBW आउट दिया?
- cricket quiz 2: वन डे में इंग्लैंड का सबसे सफल गेंदबाज कौन है?
- एडिट पेज: क्या ज़िया खान जैसी लड़कियां अपनी बेवकूफियों के चलते मरती हैं?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- RBI से बेपरवाह बाजार, सेंसेक्स 142 अंक ऊपर बंद
- देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
- देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
- चूहों में होते हैं यादाश्त बढ़ाने वाले केमिकल
- लिंग परीक्षण कराकर फंस गये शाहरुख खान?
- ‘मिल्खा सिंह’ फरहान के कोच बने युवराज के पिता
- पीटरसन उबरे चोट से, खेल पाएंगे ऐशेज
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार













