27 नवंबर 2012
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
लखनऊ। बुलंदशहर में ऑनर किलिंग के शिकार हुए अब्दुल की पत्नी महविश को पति के कातिलों से लगातार धमकी मिल रही हैं और उत्तर प्रदेश सरकार चुप है। खुद सूबे के मुख्यमंत्री पिछले कई दिनों से इस मामले के सुर्खियों में रहने के बावजूद चुप्पी साधे बैठे हैं। पत्रकारों के सवाल पर अखिलेश ये तक नहीं कहते कि वो कातिलों को सजा दिलाएंगे या महविश के साथ इंसाफ कराएंगे। सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि मुझे इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहना।
गौरतलब है कि महविश ने अब्दुल से प्रेम विवाह किया था। अब्दुल और महविश दोनों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट और दिल्ली के एक एनजीओ लव कमांडो सेल से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। बुलंदशहर के पूर्व एसएसपी ने भी दोनों की सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया था। प्रेमी युगल अपनी जान को खतरा जानकर दिल्ली में ही रह रहे थे।
आरोप हैं कि अब दो साल बाद जब कुछ दिन पहले अब्दुल और महविश गांव आए, तो महविश के परिजनों ने साजिश रचकर अब्दुल को मौत के घाट उतार दिया। गौरतलब है कि अब्दुल और महविश आमिर ख़ान के मशहूर शो 'सत्यमेव जयते' में भी अपनी कहानी के साथ नजर आए थे।
महविश का कहना है कि उसके पति की हत्या के लिए पंचायत से फरमान सुनाया गया। अब्दुल की हत्या के बाद अब उसकी और उसके बच्चे की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है। महविश की आपबीती सुनने केंद्रीय महिला आयोग की सदस्य शमीना शफीक भी पहुंचीं। आयोग ने अखिलेश सरकार से महविश और उसके परिवार को सुरक्षा देने की मांग की।
आयोग ने भी आरोप लगाया कि पुलिस और अखिलेश सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता नाइस हसन ने भी कहा कि अखिलेश यादव वोट बैंक की खातिर चुप्पी साधे बैठे हैं। अगर अखिलेश ये कहते कि हम सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे तो महविश और जनता का हौसला बढ़ता। लेकिन जिस तरह से मुख्यमंत्री ने इस सवाल को अनदेखा किया वो अपने आप में शर्मनाक है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- IN.COM Poll: 83% बोले, फिक्सिंग में फंसे बड़े-बड़े नामों को नहीं मिल पाएगी सजा
- इज्जत बचाने के लिए बेटी संग ट्रक से कूदी महिला, मौत
- उप्र में लू का कहर जारी, पारा 46 से अधिक
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- बिहार में मुखिया के पति की हत्या, 35 गिरफ्तार
- पाकिस्तान में गैस सिलेंडर फटा, 15 बच्चों की मौत
- देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
- कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल
- दिल्ली में एक और गर्म दिन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- PM पद की रेस से हटने को तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- लालू बोले, ‘नीतीसवा तो गणेश जी को दूध पिलाने वाली पार्टी की गोद में बैठा है’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
- IPL Spot Fixing: ये हैं पब्लिक के मजेदार जोक्स-ट्वीट्स
- वीकेंड मैग़जीन:- राजनीति, स्पोर्ट्स, बॉलीवुड से अलग खबरें!
- देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- देखें, अफसर को लोगों ने कैसे पटक-पटक कर पीटा
- इतनी जल्दी हर लड़की के दिल में बस गया ये ‘स्टूडेंट’
- देखें, शाहरुख की दबंगई, छीन ली सलमान की आवाज़
- ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ में सल्लू-आमिर साथ-साथ
- देखें, सट्टेबाजी पर मयप्पन ने कैसे गुनाह कबूला
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











