20 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

आमिर को ‘तलाश’ की स्टोरी लीक करनेवाले की तलाश

27 नवंबर 2012
आईबीएन-7

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

मुंबई। आमिर खान और फिल्म तलाश के निर्माता इन दिनों बेहद नाराज हैं। इसकी वजह ये है कि पिछले एक हफ्ते से लोगों को तलाश की कहानी के लीक होने का एक एसएमएस भेजा जा रहा है।

खबर है कि मैसेज भेजने वाले की तलाश की जा रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया गया है। आमिर के मुताबिक़ उनकी फिल्म को जानबूझकर नुक्सान पहुचाने की कोशिश की जा रही है।

रीमा कागती की फिल्म तलाश इस साल की मच अवेटेड मूवी है। आमिर को भी इस फिल्म से खासी उम्मीदें हैं और वो इसके प्रमोशन में जी जान से जुटे हुए हैं।

ऐसे में फिल्म की स्टोरी के लीक होने की खबर ने उन्हें गुस्से से भर दिया है। देखना है कि आमिर इस शख्स की तलाश कर पाते हैं या नहीं।

वैसे अपने बेमिसाल अभिनय के लिए मशहूर आमिर खान अपने किरदार पर मेहनत करने के लिए जाने जाते हैं। रंग दे बसंती, फना, गजनी, थ्री इडियट्स किसी भी फिल्म में आमिर ने अपने अभिनय को निखारने के लिए मशक्कत की है। अपनी आने वाली फिल्म तलाश में आमिर ने पुलिसवालों से गश्त लगाने के गुर सीखे।

फिल्म तलाश में आमिर एक पुलिस इंस्पेक्टर सुरजन सिंह शेखावत के नाम का किरदार निभाएंगे। फिल्म में ज्यादातर सीन्स रात में फिल्माए गए हैं। अपने सीन्स में जान डालने के लिए आमिर खान ने स्थानिय पुलिस वालों से गश्त के बारे में जानकारी ली और उनके साथ समय गुजारा।

एक सूत्र के मुताबिक इस फिल्म के लिए आमिर खान ने पुलिस वालों से इस बात की भी जानकारी ली कि वह गश्त के दौरान किस जगह जात हैं। इस फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर और रानी मुखर्जी भी दिखेंगी। तलाश सिनेमाघरों में 30 नवंबर को रीलिज़ होने वाली है।


गजब, आमिर से नजरें मिलीं, रानी होने लगीं दीवानी?

आमिर खान ने किसकी ‘तलाश’ में सीखी तैराकी?

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

20 मई 2013

Nov 27, 2012

मच अवेटेड मूवीwhich type of hindi is this ??

ABHISHEK BANGALORE

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
वाह! अब बहुत सस्ते में होगी MRI, सीटी स्कैन
वाह! अब बहुत सस्ते में होगी MRI, सीटी स्कैन
देखें, अर्जुन कपूर ने की बोल्ड सीन से की तौबा...
देखें, अर्जुन कपूर ने की बोल्ड सीन से की तौबा...
देखें, अक्षय की नर्गिस के लिए दरियादिली...
देखें, अक्षय की नर्गिस के लिए दरियादिली...


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.