22 मई 2012
पुणे फैशन वीक से बॉलीवुड सितारे नदारद!
19 नवम्बर 2010
इंडो एशियन न्यूज सर्विस

पुणे।
अपने यहां फैशन में बॉलीवुड का तड़का लगना आम बात है, लेकिन गुरुवार से शुरू हुए पुणे फैशन वीक (पीएफडब्ल्यू) में पहले दिन बॉलीवुड का जलवा नजर नहीं आया।

पहले दिन इस आयोजन में डिजाइनर राकेश अग्रवाल, सुरीली गोयल, मंदिरा विर्क और सत्य पॉल के पुनीत नंदा के चार शो आयोजित किए गए।

तस्वीर: देखिए- रैंप पर ‘चॉकलेटी’ हसीनाओं के जलवे



इन सभी डिजाइनरों ने अपने उम्दा परिधान पेश किए, लेकिन इस दौरान हिंदी फिल्म क्षेत्र की कोई हस्ती नजर नहीं आई, जो कि आम तौर पर फैशन समारोहों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

डिजाइनरों का कहना है कि उन्होंने बॉलीवुड को शामिल करने की पूरी कोशिश की थी। मंदिरा ने बताया कि आयोजन में यह तब्दीली आखिरी समय में हुई थी।

तस्वीर: दिल्ली में लगा फैशन का ‘तड़का’


मंदिरा ने ‘आईएएनएस’ से कहा, "पुणे के लिए मेरे पास काफी अच्छी योजना थी, लेकिन आखिरी समय में यह योजना रद्द करनी पड़ी। मैंने कुछ बॉलीवुड कलाकारों से बात की थी, लेकिन वे बेहद व्यस्त थे इसलिए शामिल नहीं हो सके।"

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.