22 मई 2012
भारत में पुरुष मॉडल्स को करना पड़ता है ‘समझौता’

09 सितम्बर 2011

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस 


नई दिल्ली।
भारत का फैशन जगत यूं तो बाहर से चमक-दमक भरा नजर आता है, लेकिन यहां काम करनेवालों के लिए यह दुनिया इतनी रंगीन नहीं है। मॉडल भरत शर्मा कहते हैं कि भारत में पुरुष मॉडल्स के लिए पर्याप्त काम नहीं है और जो युवा चेहरे फैशन उद्योग में अपनी जगह बनाना चाहते हैं उन्हें समझौता करना पड़ता है।

कोटा के रहने वाले भरत से जब पूछा गया कि क्या यह सच है कि भेदभाव और समझौते फैशन उद्योग का हिस्सा हैं, इस पर उन्होंने कहा, "हां, समझौता करना एक बड़ी समस्या है, जिसका मॉडल्स को सामना करना पड़ता है। शुरुआत करने और नया काम हासिल करने के लिए इसे शॉर्टकट माना जाता है। लेकिन यदि आप इस तरह का रिश्ता कायम नहीं रखते हैं तो लम्बे समय तक आपको इससे फायदा नहीं होता। मैंने कभी भी शॉर्टकट का विकल्प नहीं अपनाया और साफसुथरा काम करने को प्राथमिकता दी।"

बॉलीवुड हस्तियों को याद आए अपने गुरु

सत्ताईस साल के भरत ने आईएएनएस से एक ईमेल साक्षात्कार में कहा, "लड़कों के लिए काम कम है और आजकल हर कोई फैशन उद्योग में अपना भाग्य आजमाना चाहता है। हर कोई अपना भाग्य आजमाना चाहता है इसलिए पक्षपातपूर्ण और समझौते की स्थितियों का सामना करना पड़ता है।"

भरत ने 2007 में ग्लैडरेग्स मेगा मॉडल प्रतियोगिता से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसी साल उन्हें 'मि.पुणे' का खिताब भी मिला था। इसके अलावा वह विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक व लक्मे फैशन सप्ताह में भी नियमित रूप से हिस्सा लेते रहते हैं।

पुरुष मॉडल्स की दूसरी समस्या उन्हें कम पैसा मिलना है। जब भरत से पूछा गया कि क्या पुरुष मॉडल्स को पर्याप्त पैसा मिलता है। इस पर उन्होंने कहा, "नहीं, वास्तव में ऐसा नहीं है लेकिन कुछ अपवाद भी हैं और यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह से काम करते हैं।"

भरत ने रोहित बल, तरुण ताहिलयानी, राजेश प्रताप सिंह से लेकर मनीष मल्होत्रा तक सभी बड़े डिजाइनर्स के फैशन शो में हिस्सा लिया है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.