21 सितम्बर 2012
Hindi.in.com
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
गणेश चतुर्थी के साथ ही 10 दिनों तक विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। इसी दौर में गणेश चतुर्थी के तीसरे दिन कई घरों में गौरी या महालक्ष्मी की स्थापना कर पूजा की जाती है। महिलाओं का यह खास पूजन तीन दिनों तक चलता है।
गणोशोत्सव के मध्य महालक्ष्मी की स्थापना विधि-विधान से की जाती है। इसी क्रम में शुक्रवार यानी आज 21 सितंबर को तीन दिवसीय महालक्ष्मी महोत्सव का शुभारंभ होगा।
अनुराधा नक्षत्र में महालक्ष्मी की स्थापना की जाएगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष में श्री महालक्ष्मी अर्थात ज्येष्ठा-गौरी का व्रत और उत्सव की विशेष प्रधानता है। शुक्रवार को शाम 4 बजे तक कुलाचार के अनुसार श्री महालक्ष्मी की स्थापना शुभ-मुहूर्त में कर सकते हैं।
शनिवार, 22 सितंबर को दिन भर ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इस दिन सुख-समृद्धि की अराध्य श्री महालक्ष्मी का पूजन होगा। नैवेद्य अर्पण कर प्रसाद वितरण किया जाएगा। रविवार, 23 सितंबर को दोपहर 1.29 बजे तक अपने कुलाचार अनुसार श्री महालक्ष्मी का विसर्जन किया जाएगा।
गौरी, देवी पार्वती का ही दूसरा नाम है। ये सब जानते हैं कि देवी गौरी भगवान गणेश की मां है पर गणेश चतुर्थी के दौरान, महाराष्ट्र के कुछ भागों में, विशेष रूप से पुणे में इन्हें गणपति की बहन भी कहते हैं।
देवी गौरी घर में अच्छा स्वस्थ्य, धन, खुशी और समृद्धि लाती हैं। गौरी हमेशा जोड़े में ही ज्येष्ठ (यानी बड़ी बहन) और कनिष्ठ (यानी छोटी बहन) के रूप में आती है। महालक्ष्मी कि इन दो मूर्तियों को घर में गणेश की बहनों के आगमन के तौर पर लाया जाता है और पूजा की जाती है। इनके साथ बहुत प्यार और सम्मान से व्यवहार किया जाता है क्योंकि ये माता-पिता के घर आई बेटियों की तरह होती हैं।
गौरी कि मूर्तियों को गणेश चतुर्थी के तीसरे दिन पर घरों में लाया जाता है और इन्हें 3 दिनों के लिए रखा जाता है।
पहले दिन को आवाहान कहते हैं। इस दिन गौरी को घर लाया जाता है। महालक्ष्मी के पैरों के हल्दी कुमकुम से बनाए छापों की मोहर घर के प्रवेश से लेकर पूरे घर में लगाई जाती है। गौरी को घर में प्रवेश कराते वक्त उनकी आरती कर उन पर पानी और चावल छिड़का जाता है और पूरे घर में घुमाया जाता है।
गौरी कि मूर्तिया आमतौर पर अविवाहित लड़कियों द्वारा घरों में लाई जाती है। प्रवेश के दौरान घर कि सौभाग्यवती औरते गौरी से पूछती हैं की "आप किधर आए हो?", जिनका जवाब गौरी को लाने वाली अविवाहित लड़की देती है, उस घर का वर्णन करके जहां गौरी को लाया जाता है। तब घर कि महिलाएं कहती है कि "सोने, चांदी, हीरे, जवाहरात के पैर के साथ हमारे पास आओ और हमेशा के लिए हमारे साथ ही रह जाओ"। पहले दिन उन्हें ज्वार या बाजरे कि भाकरी और सुआपालक कि सब्जी का भोग चढ़ाया जाता है।
इस त्यौहार के दुसरे दिन भगवान सत्यनारायण कि पूजा की जाती है। पूजा के बाद गौरी को ‘नैवेद्य’ लगाया जाता है जिसमे सोलह तरीके कि सब्जी और चटनी, पूरणपोली, दाल-चावल के साथ और भी भिन्न-भिन्न प्रकार के व्यंजन और मिठाइयां बनायी जाती हैं।
गौरी पूजन के तीसरे और अंतिम दिन पर गौरी को ‘दही-चावल’ का भोग चढ़ाया जाता है जिसका सेवन केवल घर वाले ही करते हैं। इसके बाद उनका पानी में विसर्जन किया जाता है। विसर्जन के बाद यह प्रथागत है कि लोग नदी से पत्थर के छोटे टुकड़े लाते हैं और उन्हें पूरे घर में फैलाते हैं। यह समृद्धि और पौधों-फसलों के संरक्षण का प्रतीक है।
गौरी पूजन के दिन घर कि सौभाग्यवती महिलाएं अपने-अपने घरों में ‘हल्दी-कुमकुम’ का आयोजन करती हैं। वे आस पास कि सौभाग्यावातियों को गौरी के दर्शन करने का आमंत्रण देती हैं और उन्हें हल्दी कुमकुम लगाकर प्रसाद वितरित करती हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- सुनें, PM के लिए सुषमा स्वराज ये क्या बोलीं
- डॉक्टर कुटनिस के द्वार पहुंचे चीन के प्रधानमंत्री
- सुषमा बोलीं, नहीं देखा इतना ‘बौना’ प्रधानमंत्री
- भारत, अमेरिका कानून प्रवर्तन के मुद्दों पर सहयोग को सहमत
- खालिद को पेशी पर ले जाने वाले 9 पुलिसकर्मी निलंबित
- मप्र में बनेगा कारीगर आयोग
- बिहार में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार
- IN.COM Poll: 79% राहुल नहीं हासिल कर पाएंगे पिता राजीव गांधी जैसा मुकाम
- गाजियाबाद में एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या
- मप्र में भीषण गर्मी, 3 की मौत
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- IPL spot fixing: बांगलादेशी जिसने IPL खेला ही नहीं वह करता है...
- IPL Spot Fixing की फांस में बीसीसीआई चीफ का दामाद भी, विंदू के साथ था उठना-बैठना
- BLOG: कहीं फिक्स तो नहीं दिल्ली-मुंबई पुलिस का ‘IPL मैच’?
- IPL Spot Fixing: कौन हैं BCCI अध्यक्ष के दामाद?
- IPL6: द्रविड़ की स्ट्रेट ड्राइव या स्टेन की यॉर्कर?
- देखें, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घूस लेते DGP
- रॉकस्टार बेटे को ‘आवारा’ बनाने पर उतारु ऋषि कपूर
- ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ देव अब बनेंगे महान गणितज्ञ
- शुरू होगी हाई-स्पीड वाली रिलायंस की 4जी सर्विस
- मस्त-मस्त गर्ल रवीना कर रही हैं वापसी लेकिन...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











