07 जनवरी 2013
आईबीएन-7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली।एसोचैम के एक सर्वे में ये खुलासा हुआ है कि दिल्ली में एक लड़की से गैंगरेप की वारदात के बाद यहां की कामकाजी महिलाएं दहशत में हैं। उन्हें अपनी नौकरी जोखिम भरी लगने लगी है। वो नाइट शिफ्ट में काम करने से हिचकने लगी हैं। शाम ढलने से पहले महिलाएं घर लौटने की फिक्र में नौकरियां तक छोड़ रही हैं।
सर्वे के मुताबिक सूरज ढलते ही कामकाजी महिलाएं घर जाने के लिए बेचैन होने लगती हैं। ये बेचैनी उस अंजाने खौफ की वजह से है कि अंधेरा हुआ तो दफ्तर से घर के रास्ते में उसके साथ ना जाने क्या अनहोनी हो जाए। एसोचैम का ताजा सर्वे दिल्ली गैंग रेप के बाद यहां की महिलाओं की मानसिकता में आए बदलाव का खुलासा करता है।
एसोचेम के इस सर्वे में दिल्ली-एनसीआर की 2500 कामकाजी महिलाओं को शामिल किया गया। ये महिलाएं आईटी और बीपीओ कंपनियों मे में काम करती हैं। सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले हैं। सर्वे के मुताबिक दिल्ली गैंगरेप ने कामकाजी महिलाओं को हिलाकर रख दिया है। यहां की महिलाएं रात की शिफ्ट में काम करने से डरने लगी हैं। खौफ की वजह से उनकी कार्यक्षमता बुरी तरह प्रभावित हो रही है। आलम ये है कि दो हफ्ते के भीतर दिल्ली-एनसीआर की आईटी कंपिनयों में काम करने वाली महिलाओं की कार्यक्षमता में 40 फीसदी तक गिरावट आ गई है।
डर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सर्वे के दौरान इन कंपनियों की 89 फीसदी महिला कर्मचारियों ने माना कि वो अब समय से पहले घर निकलने लगी हैं। दिल्ली और एनसीआर में करीब 2500 आईटी और बीपोओ कंपनियां हैं और इन कंपनियों में लाखों महिलाएं काम कर रही हैं। ये महिलाएं नाइट शिफ्टों में काम करने की आदी रही हैं,लेकिन अब इन्हें ऐसी नौकरी गंवारा नहीं। नौकरी के चलते ये अपनी जिंदगी से खतरा मोल लेने को तैयार नहीं।
दिल्ली में एक लड़की के साथ जो कुछ भी हुआ उसके बाद इन महिलाओं का यहां की सुरक्षा व्यवस्था से भरोसा पूरी तरह उठ चुका है। वैसे ये हाल सिर्फ दिल्ली का ही नहीं। एसोचैम ने दिल्ली समेत देश के कई दूसरे महानगरों की महिलाओं का भी जायजा लिया और सुरक्षा को लेकर चिंता वहां भी उतनी ही नजर आई।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- IN.COM Poll: 83% बोले, फिक्सिंग में फंसे बड़े-बड़े नामों को नहीं मिल पाएगी सजा
- इज्जत बचाने के लिए बेटी संग ट्रक से कूदी महिला, मौत
- उप्र में लू का कहर जारी, पारा 46 से अधिक
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- बिहार में मुखिया के पति की हत्या, 35 गिरफ्तार
- पाकिस्तान में गैस सिलेंडर फटा, 15 बच्चों की मौत
- देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
- कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल
- दिल्ली में एक और गर्म दिन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- PM पद की रेस से हटने को तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- लालू बोले, ‘नीतीसवा तो गणेश जी को दूध पिलाने वाली पार्टी की गोद में बैठा है’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
- IPL Spot Fixing: ये हैं पब्लिक के मजेदार जोक्स-ट्वीट्स
- वीकेंड मैग़जीन:- राजनीति, स्पोर्ट्स, बॉलीवुड से अलग खबरें!
- देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- देखें, अफसर को लोगों ने कैसे पटक-पटक कर पीटा
- इतनी जल्दी हर लड़की के दिल में बस गया ये ‘स्टूडेंट’
- देखें, शाहरुख की दबंगई, छीन ली सलमान की आवाज़
- ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ में सल्लू-आमिर साथ-साथ
- देखें, सट्टेबाजी पर मयप्पन ने कैसे गुनाह कबूला
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











