20 जून 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

दिल्ली में ठंड ने अपने तीखे तेवर किए कम

10 जनवरी 2013
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस  

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

नई दिल्ली।दिल्ली में गुरुवार की सुबह खुशनुमा रही और लोगों को पिछले कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत भी मिली। मौसम विभाग के अनुसार दिन चढ़ने के साथ-साथ आसमान साफ हो जाएगा और हाड़ कंपा देने वाली ठंड से कुछ निजात मिलेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया,गुरुवार का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा,सुबह हल्का कोहरा छाया रहा,जो दिन चढ़ने के साथ-साथ छंट जाएगा। शाम को फिर शीतलहर का असर होगा। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सम्भावना है।

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार तड़के कोहरे की वजह से 25 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही थीं, जबकि 11 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था।

सुबह 8.30 बजे शहर की सड़कों पर दृश्यता का स्तर 1,200 मीटर मापा गया।गौरतलब है कि बुधवार को न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार छह जनवरी इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन है, इस दिन न्यूनतम तापमान गिरकर 1.9 डिग्री सेल्सियस हो गया था।

 

 दिल्ली में इतनी सर्दी, पारा 4 डिग्री पर पहुंच गया

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

20 जून 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.