22 मई 2012
मप्र में मौसम ने बदला मिजाज, बिहार में ठिठुरन जारी
13 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

भोपाल/पटना।
हवाओं के बदलते रुख से मौसम का मिजाज भी बदल चला है। कभी सर्द हवाएं ठिठुरने पर मजबूर कर देती हैं, तो कभी दोपहर की धूप चुभन पैदा कर देती है। मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी हो गया है, जिसके चलते तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। इसके बाद भी सुबह व रात को सर्दी का अहसास हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में तापमान में गिरावट आ सकती है और राज्य के कई हिस्सों मे न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं आसमान साफ व मौसम शुष्क रहेगा।

इसके अलावा पटना समेत बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह और शाम ठंड पड़ रही है। जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। पटना मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह पटना का तापमान जहां 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं गया का तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य में चल रही पछुआ हवा के कारण ठंड महसूस हो रही है। उन्होंने सम्भावना जताई कि अगले दो दिनों में मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। रात के तापमान में गिरावट आयेगी। अगले एक सप्ताह तक तापमान में उतार चढ़ाव दिखने की उम्मीद है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 10 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.