22 मई 2012
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग को ‘आउटलुक ट्रैवलर अवॉर्ड’
04 फरवरी 2012
वार्ता

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग को ‘आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड 2011’ से नवाजा गया है।

पर्यटन विभाग के प्रवक्ता ने यहां बताया कि ‘आउटलुक ट्रैवलर पत्रिका’ द्वारा नीलसन कंपनी के माध्यम से पर्यटन गतिविधियों से जुड़ी 18 श्रेणियों के लिये कराये गये सर्वेक्षण में आगरा स्थित विश्व प्रसिद्ध धरोहर ताजमहल और फतेहपुर सीकरी सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल चुने गये।

मप्र को ‘बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्ड ऑफ द ईयर’ पुरस्कार

प्रवक्ता ने बताया कि हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय पर्यटन मंत्री सुबोधकांत सहाय ने उत्तर प्रदेश पर्यटन मंत्रालय को ‘आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड 2011’ से सम्मानित किया।

ज्ञातव्य है कि वर्ष 2011 के दौरान ताजमहल की सुंदरता को 46 लाख चार हजार 603 भारतीयों ने निहारा जबकि छह लाख 92 हजार 332 विदेशी सैलानियों ने प्रेम के अद्भुत नमूने को देखा। इसी तरह फतेहपुर सीकरी का दीदार करने चार लाख 22 हजार 446 भारतीय पहुंचे जबकि दो लाख 24 हजार 689 विदेशी पर्यटकों ने यहां का भ्रमण किया।

आज भी सैलानियों की पहली पसन्द है ताज

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 7 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.