22 मई 2012
सड़े टमाटरों और फलों से बनेगी बायोगैस
13 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

लंदन।
सड़ी गली सब्जियों और फलों के कचरे से बायोगैस के नाम से विख्यात मीथेन का उत्पादन किया जा सकता है। एक नए शोध के अनुसार इस गैस को सिलेण्डरों में भरकर वाहनों के ईंधन के तौर पर उपयोग में लाया जा सकेगा। प्राकृतिक गैस सस्ती होने के साथ जीवाश्म ईंधन भी है।

जर्मनी के ‘फ्रॉनहोफर इंस्टीट्यूट फॉर इंटरफेशियल इंजीनियरिंग एंड बायोटेक्नोलॉजी’ (आईजीबी) ने अब थोक बाजार के फल और सब्जियों के कचरे को इस्तेमाल करने के विकल्प का विकास कर लिया है।

‘ताजी सब्जी का मजा लेने के लिए उगाएं छत पर सब्जी’

अगले वर्ष स्टुटगार्ट के थोक बाजार के निकट एक पायलट संयंत्र का संचालन शुरू हो जाएगा। संयंत्र में विभिन्न सूक्ष्म जीवों का उपयोग कर भोजन के कचरे से दो चरणों वाली पाचन प्रक्रिया की मदद से मीथेन का उत्पादन किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के बयान के अनुसार आईजीबी के विभागाध्यक्ष उर्सुला शिचलिमन ने कहा, "कचरे में काफी मात्रा में पानी होता है और बहुत कम लिगनोसेलूलोस तत्व होता है, जिस वजह से यह तेजी से किण्वन के लिए अत्यधिक उपयुक्त है।"

इस संयंत्र का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इससे उत्पन्न हर चीज का उपयोग किया जा सकेगा।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 10 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.