22 मई 2012
श्रीनगर: स्कूलों के नजदीक बंद होंगी तम्बाकू की दुकानें
09 फरवरी 2012
इंडो एशियन न्‍यूज सर्विस

श्रीनगर।
श्रीनगर में राज्य सरकार ने बुधवार को स्कूलों के नजदीक सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पादों को बेचने वाली दुकानों को बंद करने का फैसला किया है।

हाउसबोट मालिकों से भी स्वेच्छा से अपने परिसरों में धूम्रपान पर रोक लगाकर धूम्रपान विरोधी अभियान में सहयोग करने की अपील की गई है। एक अधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार श्रीनगर के जिला अधिकारी बशीर अहमद खान ने प्रमुख शिक्षा अधिकारी को सभी स्कूलों में ‘धूम्रपान निषेध’ लिखा बोर्ड लगा होना सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ-साथ स्कूल से 100 गज की परिधि में आने वाली सभी तम्बाकू उत्पादों की दुकानों को हटाने भी कहा गया है।

स्थानीय हाउसबोट मालिकों को घाटी में पर्यटन के समय स्वेच्छा से अपने परिसरों में धूम्रपान पर रोक लगाने की अपील की गई है।

गौरतलब है कि हाउसबोटों पर ऐसे सैंकड़ों पर्यटक आते है, जो श्रीनगर शहर में डल झील और निजेन झील में इन विशेष तरह की कश्तियों की सवारी का आनंद लेते हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 10 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.