22 मई 2012
देशभर में टाइटन के 50 आउटलेट खुलेंगे
24 सितम्‍बर 2011
इंडो एशियन न्‍यूज सर्विस

कोलकाता।
मशहूर घड़ी निर्माता कम्पनी टाइटन इस वित्तीय वर्ष के अंत तक पूरे देश भर में घड़ी के 50 आउटलेट खोलेगा। इसके साथ कम्पनी ने वर्ष 2011-2012 के अंत तक अपने व्यापार को 20 से 22 फीसदी तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। कम्पनी के अधिकारियों ने यह जानकारी शुक्रवार को दी।

कम्पनी के राष्ट्रीय स्तर पर बिक्री के प्रमुख एस.नटराजन ने कहा, "हमने 20 से 22 प्रतिशत तक कारोबार बढ़ाने का फैसला किया है जो हमारे औसत वार्षिक बिक्री से आठ से 10 प्रतिशत तक अधिक होगी।"

नटराजन ने कहा कि एक आउटलेट खोलने में करीब 25 लाख रुपये का खर्च आएगा। हमने बी और सी क्लास के शहरों और कस्बों में ऐसे आउटलेट खोलने का लक्ष्य बनाया है।

नटराजन ने बताया कि पश्चिम बंगाल में हम 25 प्रतिशत तक की इसकी बिक्री बढ़ाने की सोच रहे हैं। इस राज्य में वित्तीय वर्ष 2011 में 16 फीसदी का विकास पहले ही दर्ज किया जा चुका है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 6 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.