23 जुलाई 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
रामलाल जयन
बांदा। इसे अंध विश्वास कहें या जहरीले नाग से अधेड़ उम्र के छंगू लम्बरदार की जन्मजात दुश्मनी, जहरीला नाग अब तक उसे खदेड़ कर 48 बार काट चुका है, लेकिन हरदम वह मौत के मुंह से बच निकलता है। जहरीले सांप के कहर से बचने के लिए वह हर साल नाग पंचमी को नागवंशीय रिवाज से नाग देवता की पूजा-अर्चना करता है, फिर भी उसे कोई राहत नहीं मिल रही।
यह किसी फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद के पनगरा गांव के शिवपुरा मजरे के रहने वाले 48 साल के छंगू लम्बरदार उर्फ सिद्दीक खां की जिंदगी की हकीकत है।
जब वह 25 साल का था, तब से एक जहरीला काला नाग उससे जाती दुश्मनी भुना रहा है। रात में देखा गया सपना, दिन में हकीकत में बदल जाता है और सरेआम नाग उसे तमाम लोग की मौजूदगी में खदेड़ कर काट लेता है। ताज्जुब की बात यह है कि सांप के जहर का असर किसी अस्पताल या अन्य गांव के ओझा कम नहीं कर पाते, सिर्फ उसके ननिहाल हुसेनपुर गांव का ओझा ही उसे होश में लाता है।
खासियत यह है कि दूर-दराज के इलाके में सांप काट भी ले तो वह जब तक हुसेनपुर नहीं पहुंच जाता, उसे बेहोशी नहीं आती है। नाग और छंगू के बीच 23 साल से चली आ रही जंग के पीछे उसका भाई शफीका अंधविश्वास को कारण मानता है।
शफीका बताता है कि उसके पिता को जमीन में गड़ा धन मिला था। छंगू ने जिद कर उस धन को खर्च करना चाहा। सांप ने सपने में मना किया, लेकिन वह नहीं माना। तब से यह नाग सपने में आने के बाद दिन में उसे काट चुका है। ऐसा अब तक 48 बार हो चुका है।
वह बताता है कि सांप दूर-दराज इलाके में भी काटता है, पर ननिहाल हुसेनपुर पहुंचने तक जहर का उसके भाई पर कोई असर नहीं होता और अस्पताल या अन्य ओझा की झाड़-फूंक से ठीक नहीं होता, सिर्फ हुसेनपुर का एक ओझा ही ठीक करता है।
उसने बताया, "शंकरगढ़ का सपेरा दिलनाथ दो बार घर से काला नाग पकड़ कर ले जा चुका है, फिर भी राहत नहीं मिली।" वहीं छंगू लम्बरदार बताता है कि अब वह सांप के काटने पर जरा भी भयभीत नहीं होता है, काटने से पूर्व सांप सपने आता है।
वह बताता है कि सपेरों की सलाह पर वह सोने का सांप बनवा कर इलाहाबाद के प्रयागराज संगम में बहा चुका है और पिछले पांच साल से पूरे परिवार के साथ पनगरा गांव में सपेरा नासिर खां के घर जाकर नागवंशीय रिवाज से दर्जनों जहरीले सांपों की प्रत्यक्ष पूजा-अर्चना करता है, ताकि सांप के कहर से छुटकारा मिल सके, फिर भी छुटकारा नहीं मिल रहा है।
सांप पकड़ने में माहिर नासिर का कहना है, "सांप बदले की भावना से काटता है। हो सकता है, कभी उसने सांप पर हमला किया हो। इसमें अंधविश्वास जैसी कोई बात नहीं है।"
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- विशेषज्ञों के सीरिया न पहुंच पाने पर मून ने खेद जताया
- पप्पू यादव CPM विधायक की हत्या के मामले में बरी
- यूएई, मिस्र ने उड्डयन क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की
- सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में 28 मंत्री
- न्यूयॉर्क में रेलगाड़ियों की टक्कर, 60 घायल
- बिहार में बढ़ेगी गर्मी
- चीन में बारिश का कहर, 50 लोगों की मौत
- सीरियल ब्लास्ट से दहला इराक, 73 मरे, 148 घायल
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- एडिट पेज : क्या हम अपने क्रिकेट को बाजारू पैसे, कॉलगर्ल्स और बाजारू धंधेबाजों से बचा पाएंगे?
- मंदसौरः विवाहित को डरा धमकार 3 माह तक किया रेप
- पैसा बढ़ाने वाली अवैध स्कीम पर RBI का शिकंजा
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- IPL 6: चंदीला है फिक्सिंग के खेल का सबसे बड़ा खिलाड़ी
- बॉलीवुड का ‘राउड़ी राठौर’ अब बनेगा गब्बर
- रूस का जीडीपी गिरकर 1.6 प्रतिशत हुआ
- अब एक पहिए पर दौड़ेगी मोनो व्हील बाइक
- देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
- ज्यादा किराया वसूलने पर एयरलाइंस को लगी फटकार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार













