22 मई 2012
बिहार में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
09 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

पटना।
पटना सहित बिहार के करीब सभी क्षेत्रों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। दिन में जहां लोग हल्की गर्मी का एहसास कर रहे हैं वहीं सुबह-शाम ठंड महसूस कर रहे हैं।

पटना मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार की सुबह पटना का तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। गुरुवार को सुबह गया का तापमान 13.1 डिग्री और पूर्णिया का 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विभाग के मौसमविदों के मुताबिक उत्तर प्रदेश और बिहार में चक्रवात बनने के कारण आसमान पर हल्के बादल छाए हुए हैं और बारिश की भी आशंका है। पटना में आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है जिस कारण लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.