22 मई 2012
अब तकनीक बताएगी, अधिकारी सच बोल रहे हैं या झूठ
06 फरवरी 2012
इंडो एशियन न्‍यूज सर्विस

लंदन।
कम्पनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सच बोल रहे हैं कि नहीं, अब इस बात का पता लगाया जा सकेगा।

वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक ईजाद की है जिससे इस बात का पता आसानी से चल जाएगा कि अधिकारी सही बोल रहे हैं या झूठ। समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक ड्यूक विश्वविद्यालय और इलिनोइस विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने 'लेयर्ड वॉयस अनैलिसिस' तकनीक तैयार की है।

मस्तिष्‍क में झूठ पकड़ने वाली मशीन होती है!


अनुसंधानकर्ताओं ने इस तकनीक का प्रयोग इजरायल की कम्पनी नेमेसिस्को में किया। अनुसंधानकर्ताओं ने दावा किया कि कम्पनी के अधिकारी अपने भाषण में जिस जगह झूठ बोल रहे थे, उस जगह उनकी आवाज में बेसुरापन पाया गया।

समाचार पत्र के मुताबिक यदि यह सही है तो यह तकनीक बाजार की दुनिया में क्रांति ला सकती है और इसका असर जीवन के कई क्षेत्रों में देखने को मिलेगा।

अनुसंधानकर्ताओं का दावा है कि 'लेयर्ड वायस अनैलिसिस' तकनीक झूठ बोलने की विशिष्ट ध्वनि की जांच के लिए एक स्वचालित तरीका उपलब्ध कराती है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 6 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

Feb 06, 2012

झूठ भरी दुनिया में इस सच्चाई की मशीन की क्या बिसात।

kaif mumbai

Feb 06, 2012

नेता लोग हमारे देश में इस तकनीक के इस्तेमाल के लिए कोर्ट की अनुमति जरुरी बना देंगे या फिर लोगों के चुने हुए सेवकों ( यानि खुद ब्रष्ट नेताओं ) की मंजूरी के बाद ही इस तकनीक के उपयोग को अनिवार्य बनाकर इसका इस्तमाल नामुमकिन बना देंगे

shanti prakash pune

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.